Dark Mode
  • day 00 month 0000
साइनस इंफेक्शन: कैसे पहचानें लक्षण और करें सही इलाज

साइनस इंफेक्शन: कैसे पहचानें लक्षण और करें सही इलाज

बारिश का मौसम आते ही सर्दी, जुकाम और खांसी आम हो जाते हैं। लेकिन कई बार ये लक्षण मामूली नहीं होते। अगर नाक लगातार बंद रहती है, सिर भारी लगता है और चेहरे में दर्द होता है, तो यह साइनस इंफेक्शन (Sinus Infection) हो सकता है। भारत में लगभग 13.4 करोड़ लोग साइनस संक्रमण से पीड़ित हैं।

 

साइनस क्या होता है?


साइनस, दरअसल हमारे सिर में मौजूद छोटी-छोटी हवा भरी जगहें होती हैं, जो नाक के पास चार हिस्सों में होती है। माथे में, गालों में, आंखों के बीच और सिर के अंदर। जब इन जगहों में सूजन आ जाती है और बलगम जम जाता है, तब सांस लेने में दिक्कत होती है और संक्रमण शुरू हो सकता है।

 

साइनस के कारण क्या हैं?

 

सामान्य सर्दी और फ्लू जैसे वायरस साइनस के संक्रमण का कारण बन सकते हैं। जब साइनस में जमा बलगम बाहर नहीं निकल पाता, तब वहां बैक्टीरिया या वायरस पनपने लगते हैं। इसके पीछे मुख्य साइनस के कारण हैं:

 

  • धूल, धुआं और एलर्जी
  • मौसम का अचानक बदलना
  • धूम्रपान
  • कमजोर इम्युनिटी
  • नाक के पॉलीप्स (नाक की परत पर वृद्धि)


साइनस या एलर्जी?


एलर्जी और साइनस का गहरा संबंध है। एलर्जिक लोग अधिक जल्दी साइनस से पीड़ित हो सकते हैं। साइनस के लक्षण जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर ये साइनस के लक्षण 7-10 दिन से ज़्यादा बने रहें, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

 

साइनस इंफेक्शन के लक्षण

 

  • नाक का लगातार बंद रहना या बहना
  • माथे, आंखों या गालों में दर्द और भारीपन
  • सिरदर्द, खासकर सुबह उठते समय
  • दांतों में दर्द या दबाव
  • थकान और स्वाद महसूस न होना
  • रात में खांसी और हल्का बुखार
  • गले से बलगम टपक रहा है।
  • बदबूदार सांस। 

 

साइनस के इंफेक्शन से बचाव और घरेलू इलाज

 अच्छी दिनचर्या और कुछ घरेलू उपाय अपनाकर साइनस से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है:

 

  • दिन में 2-3 बार भांप लें, इससे बलगम ढीला होता है और आराम मिलता है।
  • सेलाइन वॉटर (नमक मिले गुनगुने पानी) से नाक साफ करें।
  • हर्बल चाय, काढ़ा या गुनगुना पानी पिएं।
  • बाहर जाते समय मास्क जरूर पहनें, खासकर धूल वाले इलाकों में।
  • पर्याप्त नींद लें और ठंड से खुद को बचाएं।
  • डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं समय पर लें।

 

ये सभी उपाय साइनस से बचाव और शुरुआती साइनस का इलाज करने में सहायक हैं।

 

क्या साइनस इंफेक्शन गंभीर हो सकता है?


अधिकतर मामलों में सामान्य साइनस इंफेक्शन कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह क्रॉनिक साइनसाइटिस बन सकता है, जो महीनों तक परेशान कर सकता है। कुछ दुर्लभ मामलों में संक्रमण आंखों या दिमाग तक भी फैल सकता है, जो गंभीर स्थिति बन सकती है।

 

साइनस इंफेक्शन को सामान्य सर्दी समझकर टालना ठीक नहीं। अगर शुरुआत में ही इलाज किया जाए, तो इससे जल्दी राहत मिल सकती है। खासकर बारिश या ठंड के मौसम में इसकी अनदेखी न करें और डॉक्टर से समय पर सलाह लें।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें :The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?