
कटरा में भारी बारिश के कारण वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 5 श्रद्धालु घायल
-
Manjushree
- July 21, 2025
जम्मू-कश्मीर के कटरा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार सुबह माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हो गया। ये हादसा बाणगंगा क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब श्रद्धालु दर्शन के लिए जा रहे थे।
कटरा भूस्खलन आज सुबह करीब 8 बजे बाणगंगा के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें कई यात्री मलबे की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के बाद अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने लगा, जिससे कई यात्री फंस गए और कुछ के घायल होने की सूचना है। लैंडस्लाइड के बाद माता वैष्णो देवी ट्रैक को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। भूस्खलन की घटना के बाद बचाव कार्य तेज़ी से किया गया, जिससे स्थिति पर काबू पाया गया।
वैष्णो देवी मार्ग हादसा की सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल पहुंचा। इसमें पुलिस, श्राइन बोर्ड स्टाफ, पिट्ठू और पालकी सेवा देने वाले लोग शामिल थे। इन सभी ने मिलकर फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बाणगंगा घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक पर बने शेड भी टूट गए हैं।
यह यात्रा मार्ग माता वैष्णो देवी का मुख्य और प्राचीन रास्ता है, जहां रोज़ाना हजारों श्रद्धालु गुजरते हैं। बारिश में फंसे यात्री डरे हुए हैं और फिलहाल आवाजाही कुछ देर के लिए रोक दी गई है।
वैष्णो देवी ट्रैक लैंडस्लाइड में अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन राहत और बचाव टीम मौके पर तैनात है। मलबा हटाने का कार्य जारी है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इस लैंडस्लाइड के बावजूद की माता वैष्णो देवी की यात्रा जारी है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2125)
- अपराध (148)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (876)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (648)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (567)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (498)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (58)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (261)
- महाराष्ट्र (175)
- बिहार (194)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (109)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (380)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (55)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (8)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..