
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत, कई घर मलबे में दबे
-
Manjushree
- August 17, 2025
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के किश्तवाड़ में बादल फटने से कुदरती आपदा के कुछ ही दिन हुए ही थे, कि अब जम्मू-कश्मीर के कठुआ (Kathua) में बदल फटने (Cloudburst) की खबर आई है। घटना आज रविवार 17 अगस्त सुबह की है। आज कठुआ जिले में बॉर्डर से सटे इलाके में 3 जगह बादल फटा। जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की ये बीते 3 दिन में दूसरी घटना है।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रात भर हुई भारी बारिश के बीच बादल फटने से एक सुदूर गांव का संपर्क भी टूट गया। जानकारी के मुताबिक, कठुआ जिला में बादल फटने से अब तक करीब 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बदल फटने के बाद कई लोगों के घर बाढ़ और मलबे के चपेट आएं हैं।
जानकारी के मुताबिक कठुआ (Kathua) के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात जिले के राजबाग इलाके के जोड़ घाटी में बादल फटने से गांव तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से तबाह हो गया। बताया जा रहा है कि इस प्राकृतिक आपदा में जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे का एक हिस्सा भी मलबे की चपेट में आया है। अभी कितना नुकसान हुआ है अंदाजा लगाना मुश्किल है।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में Cloudburst से चार लोगों की मौत और छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बाकि पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम की राहत और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं। घरों में कई फीट तक पानी-मलबा भरा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति की निगरानी की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जंगलोट क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कठुआ श्री शोभित सक्सेना से बात की। 4 लोगों के हताहत होने की सूचना है। इसके अलावा, रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को नुकसान पहुंचा है, जबकि पुलिस स्टेशन कठुआ प्रभावित हुआ है।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मानसून की भारी बारिश में तबाही थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसके पहले किश्तवाड़ जिले के चसोटी में भी बादल फटने की घटना हुई थी, जिसमें करीब 65 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक घायल हुए और 82 अन्य लापता हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2031)
- अपराध (146)
- मनोरंजन (330)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (827)
- खेल (372)
- धर्म - कर्म (624)
- व्यवसाय (177)
- राजनीति (559)
- हेल्थ (185)
- महिला जगत (54)
- राजस्थान (480)
- हरियाणा (59)
- मध्य प्रदेश (56)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (252)
- महाराष्ट्र (166)
- बिहार (172)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (102)
- शिक्षा (113)
- नुस्खे (82)
- राशिफल (366)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (34)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (33)
- जम्मू कश्मीर (83)
- उत्तराखंड (9)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (4)
- गुजरात (6)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (4)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..