
दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
-
Manjushree
- July 12, 2025
राजधानी दिल्ली (Delhi) के सीलमपुर इलाके में चार मंजिला इमारत के गिरने की बड़ी खबर सामने आई है। चार मंजिला इमारत गिरने से लोगो में हड़कप मच गया है। इसमें करीब 12 लोगों की मलबे में दबे होने के जानकारी सामने आई है। दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।
शनिवार 12 जुलाई की सुबह 7:30 बजे दिल्ली के सलीमपुर इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां अचानक चार मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। चार मंजिला इमारत में कई लोगों की मलबे में दबे होने की शंका बताई जा रहे है। करीब आठ लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, चार लोगों की मौत की खबर है। घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली इमारत हादसा के बारे में दिल्ली के फायर डिपार्टमेंट को शनिवार की सुबह 7:05 बजे कॉल कर के इस हादसे की खबर दी गई थी। खबर मिलते ही फायर डिपार्टमेंटऔर दिल्ली पुलिस एक्टिव हुए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय लोग मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं।
दिल्ली फायर डिपार्टम के मुताबिक,यह घटना गली नंबर 5 की जनता कॉलोनी सीलमपुर की बताई जा रही है और यह एक मकान है जो 30-35 गज में बना हुआ था जो गिर गया है। लगभग अभी तक कुछ लोगो को रेस्क्यू किया गया है और फायर विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य चल रहा है।
दिल्ली के सीलमपुर में ये घटना हुई है। बताया जा रहा कि एक ग्राउंड-प्लस-3 इमारत गिरने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग की टीम खोज और बचाव अभियान चल रहा है और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1710)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (282)
- शहर और राज्य (334)
- दुनिया (719)
- खेल (346)
- धर्म - कर्म (531)
- व्यवसाय (164)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (165)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (412)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (189)
- दिल्ली (215)
- महाराष्ट्र (135)
- बिहार (112)
- टेक्नोलॉजी (165)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (89)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (316)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..