
जानें 14 तारीख को जन्मे लोग किस क्षेत्र में पाते हैं सफलता
-
Manjushree
- September 13, 2025
अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार अंकों का हमारे जीवन में अपनी एक खासियत होती है। अंक ज्योतिष के द्वारा हम जन्मतिथि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव, करियर, शारीरिक बनावट, शिक्षा, आर्थिक पहलू इत्यादि के बारे में भी जान सकते हैं। आज हम बताएंगे 14 तारीख को जन्मे लोगों के स्वभाव, करियर, भविष्य और शुभ रंग के बारें में।
14 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक
14 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इनका स्वामी ग्रह बुध है। मूलांक 5 के लोग अपनी मधुर और प्रभावशाली वाणी के लिए जाने जाते हैं। अपने आसपास ढेर सारी ऊर्जा बिखेरते हैं, जिससे लोग उनके आसपास रहना पसंद करते हैं।
14 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव
14 तारीख को जन्मे लोग हर काम में पूर्णता चाहते हैं और आलोचनात्मक नज़रिए से चीजों को देखते हैं। इनकी ईमानदारी संदेह से परे होती है और ये समाज में योगदान देने की प्रवृत्ति रखते हैं। ये हमेशा सटीकता के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। इन व्यक्तियों में करुणा की भावना प्रबल होती है और ये सहानुभूति रखने वाले माने जाते हैं। 14 तारीख को जन्मे लोग अक्सर स्वाभाविक रूप से नेता होते हैं। 14 तारीख को जन्मे लोग आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी एवं अत्यंत संवेदनशील होते हैं। जीवन के प्रारंभ में इन्हें कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं।
14 तारीख को जन्मे लोगों का करियर
14 तारीख को जन्मे लोगों को कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। काम पर एकाग्रता बनाए रखें। राजनीति, व्यापार, मार्केटिंग और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में बहुत सफल होते हैं। कला में इनकी स्वाभाविक प्रतिभा होती है, जिससे ये दूसरों से अलग दिखते हैं। जिससे वे इतिहास लेखन, संरचनात्मक इंजीनियरिंग, गणित और अन्य जटिल क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।
14 तारीख को जन्मे लोगों का भविष्य
इस वर्ष योजनाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। मकान या प्लाट क्रय का अवसर मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। स्त्री, मित्र एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे। परिवार में शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। विदेश यात्रा हो सकती है।
14 तारीख को जन्मे लोगों का शुभ रंग
मूलांक 5 के लिए हरा और हल्का हरा रंग शुभ माना जाता है, जिसे आप अपने कपड़ों या आस-पास की वस्तुओं में शामिल कर सकते हैं, यह भाग्य में वृद्धि करता है। गणपति और भगवान विष्णु की आराधना करने से विशेष लाभ मिलता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2125)
- अपराध (148)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (876)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (648)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (567)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (498)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (58)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (261)
- महाराष्ट्र (175)
- बिहार (194)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (109)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (380)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (55)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (8)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..