Dark Mode
  • day 00 month 0000
Bihar Bandh 2025: राहुल गांधी का आरोप, बिहार में चुनाव चोरी की साजिश रची जा रही है

Bihar Bandh 2025: राहुल गांधी का आरोप, बिहार में चुनाव चोरी की साजिश रची जा रही है

बुधवार को बिहार बंद (Bihar Bandh 2025) के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महागठबंधन के साथ सड़कों पर उतरकर चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। बिहार चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) को लेकर उठ रहे विवादों के बीच राहुल गांधी ने दावा किया कि जैसे महाराष्ट्र में चुनाव 'चोरी' हुआ, वैसी ही साजिश अब बिहार में रची जा रही है।

 

महागठबंधन द्वारा बिहार बंद (Bihar Bandh 2025) का आह्वान वोटर लिस्ट रिवीजन प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर किया गया। इस बंद में कांग्रेस, आरजेडी, वाम दलों समेत सभी घटक दलों ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर चक्का जाम किया, और खुद राहुल गांधी भी सड़क पर उतरे। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) को भाजपा चोरी करने की कोशिश कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

 

राहुल गांधी ने कहा, “कुछ महीने पहले महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को बड़ी जीत मिली, लेकिन विधानसभा में वही गठबंधन हार गया। उस समय हमने कुछ नहीं कहा, बल्कि डेटा खंगालना शुरू किया। तब पता चला कि लोकसभा और विधानसभा के बीच एक करोड़ नए वोटर जुड़ गए, जिनमें से ज्यादातर बीजेपी के पक्ष में वोट करते दिखे।”

 

उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही इमारत में हजारों फर्जी वोटर जोड़ दिए गए, जबकि गरीबों के वोट काट दिए गए। जब इस मामले में चुनाव आयोग से जानकारी मांगी गई, तो आयोग मौन हो गया। राहुल ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा, “हमने उनसे वोटर लिस्ट और वीडियोग्राफी की मांग की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।”

 

राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि बिहार की जनता इस बार कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “ये बिहार है, यहां की जनता सब समझती है। कानून का उल्लंघन करने वालों को कभी न कभी जवाब देना ही होगा।”

 

इस प्रकार बिहार बंद और Bihar Election 2025 को लेकर राजनीतिक तापमान चरम पर है, और विपक्ष इसे लोकतंत्र की परीक्षा मान रहा है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?