
11 जुलाई 2025 आज का राशिफल: आज सफलता किसके दरवाज़े पर देगी दस्तक?
-
Manjushree
- July 10, 2025
सभी 12 राशियों का राशिफल, जानिए आपका भाग्यफल
आज का राशिफल 11 जुलाई 2025, दिन शुक्रवार। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डालती है। कभी ये सितारे तरक्की के रास्ते खोलते हैं, तो कभी हमें सतर्क करते हैं। सिंह राशि और मीन राशि का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज का ज्योतिष दैनिक राशिफल में 10 जुलाई 2025 को राशि अनुसार दिन की भविष्यवाणी -
मेष (Aries) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में मेष राशि के आज कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज निवेश करने से पहले सलाह-मश्वरा जरूर लें। पारिवारिक सुख मिलेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में तरक्की के चांस है।
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में वृषभ राशि आज धैर्य रखें और दूसरों की सलाह पर गौर करें। आर्थिक स्थिति में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। मन थोड़ा परेशान रह सकता है, पर जल्द ही स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। सेहत पर ध्यान दें। शेयर मार्केट में रूचि रखते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में मिथुन राशि को आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत वाला रहेगा। नए संपर्क से लाभ मिल सकता है। धार्मिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में कर्क राशि का आज कुछ बातों को लेकर तनाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें और फालतू खर्चों से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। यात्रा करने जा रहें तो प्लान चेंज करें।
सिंह (Leo) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में सिंह राशि का आज अपना समय है। मान-सम्मान और यश की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में लाभ संभव है, नई डील हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचें।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में कन्या राशि का आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्च भी उसी हिसाब से होंगे। विद्यार्थी वर्ग कोई सरप्राइज दे सकते हैं।
तुला (Libra) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में तुला राशि संबंधों में संतुलन बनाए रखें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। व्यापार में आज के दिन अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। करीबियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। छात्रों के लिए दिन मध्यम रहेगा। खानपान में सावधानी रखें।
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में वृश्चिक राशि का आज नया काम शुरू करने के लिए उत्तम समय है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। दोस्तों से मदद मिल सकती है। पार्टनरशिप में किसी भी तरह का व्यापार करने से बचें। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ जी रहे लोगों में आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में धनु राशि के लिए किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। प्रेम जीवन में आपको आपसी तालमेल बनाकर चलें। यात्रा की योजना बना सकते हैं। व्यापार में नई शुरुआत करने के लिए आज समय अच्छा है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में मकर राशि का परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। धैर्य से काम लें। व्यापार में बढ़िया ऑर्डर मिल सकता है। आज आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में कुंभ राशि का आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घरेलु खरीदारी के कारण खर्च ज्यादा होगा। बच्चों की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और उन्हें कहीं घूमने भी लेकर जा सकते हैं।
मीन (Pisces) आज का राशिफल
शुक्रवार के राशिफल में मीन राशि के धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक लाभ के योग बने रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए मेहनत करें। आप किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी और व्यापार में नई संभावनाएं बन सकती हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1698)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (280)
- शहर और राज्य (333)
- दुनिया (713)
- खेल (345)
- धर्म - कर्म (528)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (164)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (411)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (52)
- उत्तर प्रदेश (188)
- दिल्ली (214)
- महाराष्ट्र (134)
- बिहार (111)
- टेक्नोलॉजी (165)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (87)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (315)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (29)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..