Dark Mode
  • day 00 month 0000
10 जुलाई 2025 आज का राशिफल:जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

10 जुलाई 2025 आज का राशिफल:जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

वृषभ राशि और कर्क राशि सहित इन चार राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता 

 

आज का राशिफल 10 जुलाई 2025, दिन गुरुवार। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डालती है। कभी ये सितारे तरक्की के रास्ते खोलते हैं, तो कभी हमें सतर्क करते हैं। वृषभ राशि और कर्क राशि का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज का ज्योतिष दैनिक राशिफल में 10 जुलाई 2025 को किस राशि का चमकेगा भाग्य -


मेष (Aries) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में मेष राशि का आज दिन कोई बड़ी सफलता लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र पर काम की सराहना से तरक्की मिल सकती है। व्यापार में मिला जुला परिणाम मिलेगा। लाभ सामान्य रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

 

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में वृषभ राशि को करियर में आगे बढ़ना का मौका मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

 

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में मिथुन राशि के काम का बोझ बढ़ सकता है। धैर्य बनाए रखें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन संघर्ष भरा साबित होगा। व्यापार के किसी काम को लेकर आप कहीं यात्रा कर सकते हैं। कोई जरुरी डील पूरी होगी।


कर्क (Cancer) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में कर्क राशि का नया निवेश लाभदायक हो सकता है। घर में कोई शुभ कार्य हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। युवा वर्ग को करियर में उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी मधुरता बनी रहेगी।


सिंह (Leo) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में सिंह राशि को आज के दिन वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। व्यापार में लाभ से आय स्थिति बेहतर होगी। संपत्ति संबंधित मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आज कार्यक्षेत्र नेतृत्व क्षमता निखरेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में थोड़ी उलझन संभव।

 

कन्या (Virgo) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में कन्या राशि के आज का दिन सोच-समझकर फैसले लेने का है। करियर में सुधार होगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें। व्यापार के मामले में सतर्क रहें। लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी का ऑफर आने की संभावना है। पर सोच-विचार कर लें।

 


तुला (Libra) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में तुला राशि का भाग्य आज साथ है। आज नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक ख़ुशी माहौल बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र पर वाद-विवाद से बचें।

 


वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में वृश्चिक राशि आज विवादों से दूर रहें। शांत रहें और सोच-समझकर बोलें। आज कहीं यात्रा के योग हैं। किसी को उधार देने से बचें। व्यापार में पार्टनरशिप में किसी भी तरह का व्यापार करने से बचें। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

 

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में धनु राशि के विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। आपकी कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो बिजनेस में आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। अच्छे सेहत के लिए खानपान पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ मधुर समय बीतेगा।


मकर (Capricorn) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में मकर राशि को व्यापार में कोई अच्छी डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। आलस्य से दूर रहें। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके घर से पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।


कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल


गुरुवार के राशिफल में कुंभ राशि का नौकरी में बदलाव हो सकता है। धन खर्च करने से पहले निवेश की भी सोचें। कोई पुराना मित्र मदद कर सकता है। आत्मविश्वास बना रहेगा। कानूनी मामले में आप सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी।


मीन (Pisces) आज का राशिफल

 

गुरुवार के राशिफल में मीन राशि नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आत्मनिरीक्षण का समय है। मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?