
9 जुलाई 2025 आज का राशिफल, किसके लिए शुभ, किसके लिए चुनौतीपूर्ण
-
Manjushree
- July 9, 2025
9 जुलाई को चमकेगी इन राशियों की किस्मत
आज का राशिफल 9 जुलाई 2025, दिन बुधवार। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डालती है। कभी ये सितारे तरक्की के रास्ते खोलते हैं, तो कभी हमें सतर्क करते हैं। कन्या राशि और धनु राशि का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज का ज्योतिष दैनिक राशिफल में 9 जुलाई 2025 में मेष से मीन आज किस राशि का भाग्य चमकेगा -
मेष (Aries) आज का राशिफल
बुधवार के राशिफल में मेष राशि के लिए आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। आर्थिक मामलों में संयम बरतें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी।
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल
बुधवार के राशिफल में वृषभ राशि के परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। नए निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। विद्यार्थी नई दिशा में सोच सकते हैं। धन हानि से बचने के लिए सोच-समझकर खर्च करें।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल
बुधवार के राशिफल में मिथुन राशि के व्यापार में लाभ के योग हैं। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, फिजूलखर्ची से बचें। किसी से बात करते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें। वाणी में संयम रखें।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल
बुधवार के राशिफल में कर्क राशि को ऑफिस में कार्य की तारीफ मिलेगी, लेकिन ईर्ष्यालु लोग परेशान कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है। शांत रहें। साझेदारी में कार्य करते समय सतर्क रहें। सेहत का ख्याल रखें। दिन व्यस्त भरा होगा। किसी भी तनाव से बचें।
सिंह (Leo) आज का राशिफल
बुधवार के राशिफल में सिंह राशि के आज का दिन रचनात्मक कार्यों में बितेगा। अच्छा लाभ मिल सकता है, खर्च सोच-समझकर करें। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य आपका साथ देगा, लेकिन अहंकार से बचें। करियर के लिए सोच -विचार करने का अच्छा समय है।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल
बुधवार के राशिफल में कन्या राशि व्यापार में संभलकर फैसला लें, कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है, परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मदद मिलेगी। ज़रूरी फैसले सोच-समझकर लें। पार्टनर के साथ समय बिताएं, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
तुला (Libra) आज का राशिफल
बुधवार के राशिफल में तुला राशि के व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। मानसिक रूप से हल्कापन महसूस होगा। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल
बुधवार के राशिफल में वृश्चिक राशि आज वाद-विवाद से बचें। किसी जरूरी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह पढ़ें। मानसिक तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करें। फिजूल खर्ची से बचें, बजट बनाकर चलें। आज आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल
बुधवार के राशिफल में धनु राशि के यात्रा का योग बन रहा है। काम में मन लगेगा और तरक्की के संकेत हैं। उधार देने से बचें, धन अटक सकता है। परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की जरुरत है। तरक्की से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल
बुधवार के राशिफल में मकर राशि का आज का दिन स्थिर रहेगा। किसी पुराने काम से लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत ठीक रहेगी। निवेश के लिए आज का दिन उत्तम है। वहीं आज आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल
बुधवार के राशिफल में कुंभ राशि के आज मन में प्रसन्नता रहेगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। काम में मन लगेगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नई साझेदारी लाभदायक रहेगी। धन लाभ के योग है।
मीन (Pisces) आज का राशिफल
बुधवार के राशिफल में मीन राशि के ध्यान और आत्मचिंतन से लाभ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वित्तीय अनिश्चितता हो सकती है, बचत जरूरी।जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। बच्चों के सेहत का ख्याल रखें।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1698)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (280)
- शहर और राज्य (333)
- दुनिया (713)
- खेल (345)
- धर्म - कर्म (528)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (164)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (411)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (52)
- उत्तर प्रदेश (188)
- दिल्ली (214)
- महाराष्ट्र (134)
- बिहार (111)
- टेक्नोलॉजी (165)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (87)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (315)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (29)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..