Dark Mode
  • day 00 month 0000
मनीष कश्यप की राजनीति में एंट्री? जन सुराज से लड़ सकते हैं चुनाव

मनीष कश्यप की राजनीति में एंट्री? जन सुराज से लड़ सकते हैं चुनाव

बिहार चुनाव 2025 को लेकर सियासी राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी सिलसिले में चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप आज सोमवारी को प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल होंगे। पांच दिन पहले मनीष कश्यप ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी और दोनों ने एक मंच पर आने का निर्णय लिया था।


सूत्रों के अनुसार मनीष कश्यप (Manish Kashyap) आज से जन सुराजी हो जाएंगे। मनीष कश्यप आज यानी 7 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना के बापू भवन में आयोजित डिजिटल योद्धा समागम में जन सुराज की सदस्यता ग्रहण करेंगे।


अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मनीष कश्यप ने आधी रात जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह के साथ तस्वीरें पोस्ट कर इस बात के संकेत भी दे दिए हैं। मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा है जन सुराज या डिजिटल योद्धा समागम का जिक्र किए बिना लिखा है- 7 को बापू सभागार। उन्होंने आगे लिखा है, "बुझी हुई आश जलाएंगे हम, घर-घर रौशनी पहूंचाएंगे हम... पलायन का दर्द मिटाएंगे हम, फिर से नया बिहार बनाएंगे हम।

 
मनीष कश्यप इससे पहले भाजपा में थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मनीष कश्यप के भोजपुरी स्टार पवन सिंह से लखनऊ में मुलाकात की थी, जिसके बाद दोनों के साथ में आने और एक राजनीतिक मंच तैयार करने की चर्चा शुरू हुई थी। लेकिन जब बिहार चुनाव 2025 के लिए 2 जुलाई को मनीष कश्यप ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की, उसके बाद साफ हो गया था, मनीष कश्यप अब औपचारिक रूप से जन सुराज पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

 

बिहार चुनाव 2025 को लेकर प्रशांत किशोर की पार्टी ने बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पीके की पार्टी जन सुराज बिहार में इंडिया और एनडीए के अलावा तीसरा विकल्प बनने की कोशिश की जा रही है। जन सुराज को भारत निर्वाचन आयोग ने ‘स्कूल बैग’ का चुनाव चिह्न दिया है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?