Dark Mode
  • day 00 month 0000
बिहार बंद का बड़ा असर: ट्रेन सेवाएं ठप, गांधी सेतु पर यातायात पूरी तरह बंद

बिहार बंद का बड़ा असर: ट्रेन सेवाएं ठप, गांधी सेतु पर यातायात पूरी तरह बंद

राज्य भर में चक्का जाम, Mahatma Gandhi Bridge पूरी तरह से बंद 

 

बिहार(Bihar)में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ महागठबंधन के आह्वान पर बुलाए गए 'बिहार बंद' का व्यापक असर दिख रहा है। राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राजधानी पटना से लेकर दरभंगा, भोजपुर, जहानाबाद तक विरोध की लहर फैली हुई है। दरभंगा स्टेशन पर बंद समर्थकों ने नमो भारत ट्रेन (namo bharat train) को रोक दिया। वहीं, पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाली लाइफलाइन महात्मा गांधी सेतु (Mahatma Gandhi Bridge) को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जिससे सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं और यात्रियों को भारी दिक्कत हो रही है।

 

भोजपुर(Bhojpur) जिले के बिहिया स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस (Shramjeevi Express )और विभूति ट्रेन(vibhuti train) को रोका गया। जहानाबाद के काको मोड़ को जाम कर दिया गया है, जहां राजद, माले और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बंद करवा रहे हैं। राजधानी में भी कई जगहों पर रास्तों को जाम कर दिया गया है। बंद की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कई यात्री वापस लौटने पर मजबूर हैं। टूर पर आए कुछ लोग भी समय से अपने घरों की ओर रवाना हो गए हैं।

 

इस विरोध प्रदर्शन में आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी पार्टी और जन अधिकार पार्टी समेत महागठबंधन के सभी दल शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) भी पटना पहुंच रहे हैं और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के साथ इनकम टैक्स गोलंबर(income tax roundabout) से निर्वाचन कार्यालय तक मार्च करेंगे। महागठबंधन की मांग है कि चुनाव आयोग मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को तत्काल रोके, क्योंकि इसके जरिए वोटरों के नाम जबरन हटाए जा रहे हैं।

 

बता दें कि सड़क पर बंद समर्थकों का प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं, राजद (RJD) कार्यकर्ताओं का आरोप है कि करोड़ों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाना एक सोची-समझी साजिश है, जो भाजपा के इशारे पर EC द्वारा की जा रही है। उनका कहना है कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है, जिसे इंडिया गठबंधन किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें-The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?