Dark Mode
  • day 00 month 0000
क्या NIA के दस सवाल से खुलेंगे मुंबई हमले के राज? तहव्वुर से पूछे गए ये सवाल

क्या NIA के दस सवाल से खुलेंगे मुंबई हमले के राज? तहव्वुर से पूछे गए ये सवाल

 मुंबई हमले के बाद राणा ने डेविड हेडली से कहा था कि भारतीय इसी के लायक हैं

 

NIA Interrogation: मुंबई आतंकी हमले की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) से मुंबई हमले को लेकर एनआईए पूछताछ (NIA Interrogation) जारी है।

अमरीकी न्याय विभाग ने राणा को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई हमले में 166 लोगों की हत्या के बाद तहव्वुर राणा ने साजिश में अहम भूमिका निभाने वाले डेविड हेडली से बात की थी। बातचीत में उसने हमले को सही ठहराते हुए कहा था कि भारतीय इसी के लायक हैं।

 

एनआईए ने राणा पर दर्ज किया केस

 

अमरीकी अधिकारियों के अनुसार तहव्वुर राणा ने मुंबई पर हमला करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के नौ आतंकियों की तारीफ की थी, जो 26 /11 मुंबई हमले में मारे गए थे। राणा ने कहा था कि उन्हें पाकिस्तान में निशान-ए-हैदर दिया जाना चाहिए। यह पाकिस्तान का युद्ध में वीरता के लिए दिए जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। एनआईए ने तहव्वुर राणा पर आतंकवाद (Terrorism)पाकिस्तान कनेक्शन, आपराधिक साजिश रचने, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने, हत्या और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है।

 

 ये भी पढ़े-तहव्वुर राणा की 18 दिन की कस्टडी मंजूर, NIA खुलवाएगी मुंबई हमले के राज

 

एनआईए की केस डायरी में दर्ज होगी राणा से हर बातचीत

 

क्या NIA के दस सवाल से खुलेंगे मुंबई हमले के राज? तहव्वुर से पूछे गए ये सवाल

एनआईए के अधिकारियों के अनुसार दैनिक पूछताछ डायरी रखी जाएगी, जिसमें हर बातचीत और जवाब का विवरण होगा। केस डायरी के हिस्से के रूप में इसे शामिल किया जाएगा। हर 48 घंटे में राणा की मेडिकल जांच कराई जाएगी। राणा खुद को नुकसान पहुंचा सकता है। इसको लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। गवाही और सबूत (Testimony and Evidence) के आधार पर राणा से डेविड हेडली (David Headley) से संबंध, लश्कर-ए-तैयबा से रिश्ता और हमले के संबंधित सवाल पूछे गयें।

 

राणा के लिए स्पेशल सेल

 

क्या NIA के दस सवाल से खुलेंगे मुंबई हमले के राज? तहव्वुर से पूछे गए ये सवाल

सूत्रों के मुताबिक भारत प्रत्यर्पण (India Extradition) के बाद पटियाला हाउस कोर्ट की ओर से राणा को 18 दिन की हिरासत में सौंपे जाने के बाद एनआईए मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर 14 गुणा 14 के सेल में रखा गया है। सेल में दो सीसीटीवी कैमरे, एक बिस्तर और एक शौचालय है। डिजिटल सुरक्षा की कई लेयर बनाई गई हैं। सेल के बाहर अत्याधुनिक हथियारों के साथ 24 घंटे सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है। सेल में सिर्फ 12 अधिकारियों को जाने की अनुमति है।

 

राणा से NIA Interrogation में पूछे जाने वाले सवाल जिसके जवाब चाहिए NIA


1. मुंबई हमले के समय राणा कहां था?
2. 8 नवंबर से 21 नवंबर, 2008 के बीच वह भारत क्यों आया? कहां गया और किससे मिला?
3. डेविड हेडली के साथ कैसे संबंध थे, उसने उसके लिए फर्जी वीजा हासिल करने में मदद क्यों की?
4. हेडली ने भारत यात्रा के दौरान राणा को किस प्रकार की जानकारी दी थी?
5. क्या उसने हेडली के अलावा अन्य लोगों के साथ भी संपर्क स्थापित किया था? क्या इसमें लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान के आईएसआई नेटवर्क से जुड़े लोग भी शामिल थे?
6. वह लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद से कब और कैसे मिला? लश्कर के भर्ती के तरीके, वित्त पोषण के बारे में क्या जानकारी है?
7. लश्कर के प्रशिक्षण, वित्तपोषण और लक्ष्यों के चयन में पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की क्या भूमिका है?
8. उसे लश्कर-ए-तैयबा और हूजी (हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी) द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविरों की जानकारी है?
9. क्या हेडली ने राणा को आईएसआई से परिचित कराया था या मामला इससे उलट था?
10. आईएसआई का उद्देश्य क्या था? क्या मुंबई के ठिकानों को ही निशाना बनाया जाना था या अन्य भारतीय शहरों पर भी हमला करने की योजना थी?

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?