Dark Mode
  • day 00 month 0000
ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी पर बोले केरल मंत्री - पर्यटन को निशाना बनाया जा रहा है

ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी पर बोले केरल मंत्री - पर्यटन को निशाना बनाया जा रहा है


हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हाल ही में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक ताजा RTI में ये खुलासे हुआ कि ज्योति को कुछ समय पहले केरल सरकार ने अपने टूरिज़्म प्रमोशन के लिए आधिकारिक तौर पर बुलाया था। खुलासे में यह भी पता चला कि ज्योति की केरल यात्रा का पूरा खर्चा राज्य सरकार ने उठाया था।

 

RTI के मुताबिक,यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने केरल टूरिज़्म डिपार्टमेंट के एक खास कैंपेन का हिस्सा बनकर राज्य का दौरा किया था। राज्य सरकार के निमंत्रण पर यूट्यूबर ज्योति का केरल दौरा राजनीतिक विवाद का विषय बन गया है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने केरल के पर्यटन मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

 

केरल में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी और उसके राज्य में आने को लेकर उठे विवाद पर केरल के पर्यटन मंत्री पी.ए. मोहम्मद रियास ने स्पष्ट और सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह मामला एक व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पर्यटन उद्योग और उसकी साख को प्रभावित करने की साज़िश की तरह देखा जा रहा है।

 

मंत्री रियास ने कहा,"राज्य के बाहर से प्रभावशाली लोगों को केरल लाने की शुरुआत आज या कल नहीं हुई है। यह प्रक्रिया वर्षों से जारी है। इन कार्यक्रमों को सूचीबद्ध एजेंसियों के माध्यम से अंजाम दिया जाता है, और पर्यटन मंत्री का इसमें कोई प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं होता।"

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अकेली नहीं आई थीं। "वह कई अन्य प्रभावशाली लोगों के साथ राज्य में आई थीं और लंबे समय तक यहां रहीं। उन्हें तब गिरफ्तार किया गया जब वह केरल छोड़ चुकी थीं। जब वह यहां थीं, तब न राज्य सरकार, न एजेंसी और न ही जनता को उनकी पृष्ठभूमि के बारे में कोई जानकारी थी।"

 

पर्यटन मंत्री ने सवाल किया कि क्या ज्योति मल्होत्रा जिन अन्य राज्यों में गई थीं, वहां की सरकारें भी जिम्मेदार हैं? वह कई राज्यों का दौरा कर चुकी हैं, जिनमें अलग-अलग राजनीतिक दलों की सरकारें हैं। क्या हम उन सभी सरकारों को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं? यह सब सिर्फ एक अनावश्यक विवाद खड़ा करने की कोशिश है।"

 

मंत्री रियास ने चिंता जताई कि इस तरह के विवादों से केरल का पर्यटन क्षेत्र प्रभावित हो सकता है, जो कि राज्य की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। "राजनीतिक हमले स्वाभाविक हैं, लेकिन उन्हें इस बात की समझ होनी चाहिए कि इससे पर्यटन उद्योग की छवि और विश्वसनीयता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।"

 

केरल के मंत्री पी.ए. मोहम्मद रियास कहते हैं, "कल राष्ट्रीय मीडिया ने इसे मुख्य मुद्दा बना लिया। इसलिए जो पर्यटक केरल आना चाहते हैं, उन्हें लग सकता है कि यहां कुछ समस्या है। इसलिए लोगों को इस तरह के दुष्प्रचार से बचना चाहिए। वह कई राज्यों में जा चुकी हैं। अब भाजपा नेता कह रहे हैं कि इस बारे में जांच होनी चाहिए। वह भाजपा शासित राज्यों में भी जा चुकी हैं। तो क्या वे यह कह रहे हैं कि संबंधित राज्य सरकारों ने इस तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में उनकी मदद की है।

 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा की गतिविधियों को लेकर राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। केरल के पर्यटन मंत्री पी.ए. मोहम्मद रियास का यह बयान स्पष्ट दर्शाता है कि सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर है, लेकिन साथ ही पर्यटन उद्योग की रक्षा करना भी उसकी प्राथमिकता है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?