Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 13 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि

Banke Bihariji 13 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि

Banke Bihariji 13 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 13 फरवरी 2025 और फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार है। फाल्गुन माह में भगवान श्री कृष्ण को चमेली और पीले रंग के फूल अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं। मान्यता है कि जिस व्यक्ति को अत्याधिक क्रोध आता है, जो अकसर चिड़चिड़ाहट महसूस करता है उसे फाल्गुन के पूरे महीने में श्रीकृष्ण का पूजन करना चाहिए।

 

आज का पंचांग- 13 फरवरी 2025

पक्ष- कृष्ण
आज की तिथि- प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- मघा
सूर्योदय- 07:08 AM
सूर्यास्त - 06:03 PM
वार - गुरुवार

 

ये भी पढ़े- Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ 2025 में रचा गया इतिहास, नागा साधुओं में दलित और आदिवासी भी शामिल

 

निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?