Dark Mode
  • day 00 month 0000
Holika Dahan 2025 : होलिका की अग्नि में इन चीजों की आहूति देने के हैं चमत्कारिक फायदे, खुल जाएगी आपकी बंद तकदीर

Holika Dahan 2025 : होलिका की अग्नि में इन चीजों की आहूति देने के हैं चमत्कारिक फायदे, खुल जाएगी आपकी बंद तकदीर

Holika Dahan 2025 : होली का त्यौहार बस आने ही वाला है। रंग-गुलाल, पिचकारियां और मिठाइयों के बाजार सज चुके हैं और सभी बेसब्री से इस रंग और उल्लास से भरे त्यौहार के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं होली यानि होलिका दहन (Holika Dahan 2025) वाले दिन भारत के कई हिस्सों में होली जलाई जाती है। लेकिन इसे लेकर अलग-अलग तरह की मान्यताएं सुनी जाती हैं। इनमें से कुछ मान्यताएं जहां आपके घर में सौभाग्य और खुशहाली लाती हैं, वहीं कई मान्यताओं के अनुसार कुछ लोगों को होलिका दहन देखने से निषेध भी किया गया है। माना जाता है कि अगर ये लोग होलिका दहन देखते हैं, तो इनके या इनके परिवार के सदस्यों के जीवन में कुछ अनिष्ट घटना घटने की आशंका बनी रहती है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ परंपराओं और मान्यताओं के बारे में, जो आपके परिवार में खुशहाली लाने में मददगार साबित हो सकती हैं।

 

ये भी पढ़ें- कहीं रंग में भंग न डाल दें होली के रंग, इस तरह से करें अपनी स्किन की केयर

 

होली में इन चीजों की दें आहूति

होलिका दहन (Holika Dahan 2025) के समय घर की महिलाएं स्नान कर और नए वस्त्र पहनकर होली की पहले पूजा करती हैं। इसके बाद कई चीजों की होली में आहूति देती हैं और 7 से 11 बार कच्चा सूत बांधती हैं। लेकिन इस दिन कुछ विशेष चीजों की आहुति देने से कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौनसी परेशानी को दूर करने के लिए किन चीजों की आहूति देनी चाहिए।

 

Holika Dahan 2025 : होलिका की अग्नि में इन चीजों की आहूति देने के हैं चमत्कारिक फायदे, खुल जाएगी आपकी बंद तकदीर

निरोगी जीवन और लंबी आयु के लिए होलिका (Holika Dahan 2025) में डालें काला धागा

आप जिसकी भी लंबी आयु की कामना करते हैं, उसकी लंबाई के बराबर काला धागा नापकर इसे 3 बार लपेटकर होलिका (Holika Dahan 2025) की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से उसके ऊपर की सारी बलाएं दूर हो जाती हैं और व्यक्ति की आयु लंबी होती है। घर की महिलाएं अपने पति और बच्चों की लंबी आयु की कामना करते हुए ये उपाय कर सकती हैं।

 

Holika Dahan 2025 : होलिका की अग्नि में इन चीजों की आहूति देने के हैं चमत्कारिक फायदे, खुल जाएगी आपकी बंद तकदीर

जल्द विवाह के लिए घी मिलाकर डालें हवन सामग्री

यदि आपके घर परिवार में किसी के शादी-संबंध में किसी तरह की बाधा आ रही हो, तो आप ये उपाय कर सकती हैं। इसके लिए उस व्यक्ति का नाम लेकर होलिका (Holika Dahan 2025) की अग्नि में हवन सामग्री के साथ घी मिलाकर डालें। ऐसा करने से उस व्यक्ति के विवाह में आ रही बाधाएं होलिका की अग्नि में जलकर खत्म हो जाएंगी।

 

Holika Dahan 2025 : होलिका की अग्नि में इन चीजों की आहूति देने के हैं चमत्कारिक फायदे, खुल जाएगी आपकी बंद तकदीर

सुखी दांपत्य जीवन के लिए अग्नि में डालें घी लगी 108 बातियां

यदि आपका अपने जीवनसाथी से लंबे समय से मनमुटाव चल रहा हो, या फिर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होते हों, आप दोनों चाहकर भी एक-दूसरे के साथ समय न बिता पाते हों, तो ये उपाय आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए होलिका दहन (Holika Dahan 2025) वाले दिन आप घी की 108 बाती लेकर होलिका की परिक्रमा करते हुए एक-एक कर इसे होलिका की अग्नि में आहूति की तरह डालें। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर होंगी और आप सुखी दांपत्य जीवन का आनंद ले सकेंगी।

 

ये भी पढ़ें- होली 2025 गुजिया रेसिपी : रंगों के त्यौहार पर इस विधि से बनाएं कई प्रकार की गुजिया, जानें बनाने की विधि

 

उत्तम स्वास्थ्य के लिए होलिका की अग्नि में डालें काली सरसों का उबटन

यदि आप चाहते हैं कि पूरे सालभर आप स्वस्थ और निरोगी रहें, बीमारियां आपसे कोसों दूर रहें, इसके लिए आप होलिका दहन (Holika Dahan 2025) के दिन अपने शरीर पर काली सरसों का उबटन लगाएं और उसके बाद इसे मसलते हुए उतारें। फिर इसे होलिका की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी तरह की बाधाएं दूर होती हैं और स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहता है। दरअसल इसके पीछे मान्यता ये है कि हिंदू पंचांग के अनुसार क्योंकि फाल्गुन साल का आखिरी महीना होता है, ऐसे में मान्यता है कि जाते हुए साल के साथ सारी बलाएं होलिका की अग्नि में जलकर खत्म हो जाएं।

 

पैसों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए होलिका में डालें लोंग-बताशे और पान

यदि आप आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं, तो होलिका दहन (Holika Dahan 2025) की अग्नि में घी में भीगे हुए 2 बताशे, 2 लौंग और 1 पान का पत्ता डाल दें। ऐसा करने से आपका आर्थिक संकट जल्द ही दूर होगा। इसके अलावा होलिका की अग्नि में गेहूं या किसी अन्य अनाज की आहुति देने से भी घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसी मान्यता के चलते होलिका की अग्नि में अनाज की बालियां भूनने का रिवाज है।

 

Holika Dahan 2025 : होलिका की अग्नि में इन चीजों की आहूति देने के हैं चमत्कारिक फायदे, खुल जाएगी आपकी बंद तकदीर

होलिका दहन के दिन करें भगवान लक्ष्मीनारायण की साधना

होली से एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan 2025) किया जाता है। होलिका दहन के दिन भगवान लक्ष्मीनारायण की साधना करें। मान्यता है कि अगर होलिका दहन की रात को श्री विष्णु सहस्त्रनाम और नारायण-कवच का पाठ किया जाता है, तो आपकी सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और आप पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी हमेशा बनी रहती है।

 

Holika Dahan 2025 : होलिका की अग्नि में इन चीजों की आहूति देने के हैं चमत्कारिक फायदे, खुल जाएगी आपकी बंद तकदीर

नवविवाहित दुल्हन न देखें होलिका दहन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों की नई-नई शादी हुई है और उनकी ससुराल में पहली होली है, तो उन नवविवाहित दुल्हन को ससुराल की पहली होली (Holika Dahan 2025) नहीं देखनी चाहिए और न ही पूजा में शामिल होना चाहिए। इसलिए बहुत से परिवार वाले होली से पहले नवविवाहित दुल्हन को मायके भेज देते हैं। ससुराल की पहली होली की पूजा में शामिल होना और होलिका दहन की अग्नि देखना अशुभ माना जाता है।

 

ऐसी महिलाएं होली की पूजा से रहें दूर

मान्यताओं के अनुसार मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को होली के धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने या देखने से बचना चाहिए। माना जाता है कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं में ऊर्जा की कमी होती है, जिससे नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव उन पर जल्दी पड़ता है। अगर महिलाओं को होली के कार्यक्रम देखने हैं, तो बहुत दूर से देखें।

 

ये भी पढ़ें- भारतीयों के लिए क्यों इतना खास है होली का त्यौहार, यूपी में दिखाई देते हैं होली के अनदेखे रंग

 

शारीरिक रूप से कमजोर ना देखें होलिका दहन

शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को जैसे बीमार या वृद्ध व्यक्ति को होली के पूजा में शामिल होने से बचना चाहिए और होलिका दहन (Holika Dahan 2025) की अग्नि नहीं देखनी चाहिए। बीमार व्यक्तियों को होलिका की आग और धुएं से बचना चाहिए, ताकि ब्लड प्रेशर या हार्ट रोग से जुड़ी समस्याओं से बच सकें।

 

नवजात बच्चों को होलिका दहन से रखें दूर

नवजात बच्चों को होली के धार्मिक अनुष्ठानों से दूर रखना चाहिए। मान्यता है कि होली की जहां पूजा होती है, वहां नकारात्मक शक्तियां ज्यादा सक्रिय भूमिका में रहती हैं, इसलिए इन जगहों पर बच्चों को लेकर न जाएं। साथ ही होलिका दहन (Holika Dahan 2025) की आग और धुएं से भी बच्चों को दूर रखना चाहिए क्योंकि यह बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। नवजात बच्चों की आभा कमजोर हो जाती है और नकारात्मक शक्तियां इन पर जल्दी प्रभाव भी डालती हैं।

 

Holika Dahan 2025 : होलिका की अग्नि में इन चीजों की आहूति देने के हैं चमत्कारिक फायदे, खुल जाएगी आपकी बंद तकदीर

गर्भवती महिलाएं होलिका दहन से रहें दूर

गर्भवती महिलाओं को भी होलिका दहन (Holika Dahan 2025) की अग्नि नहीं देखनी चाहिए। ऐसा करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। साथ ही यह भी कहा जाता है कि जिनकी केवल एक ही संतान है, उनको होलिका दहन की अग्नि नहीं जलानी चाहिए और होलिका दहन नहीं देखना चाहिए।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?