Dark Mode
  • day 00 month 0000
होली 2025 गुजिया रेसिपी :  रंगों के त्यौहार पर इस विधि से बनाएं कई प्रकार की गुजिया, जानें बनाने की विधि

होली 2025 गुजिया रेसिपी : रंगों के त्यौहार पर इस विधि से बनाएं कई प्रकार की गुजिया, जानें बनाने की विधि

होली 2025 गुजिया रेसिपी :   रंगों के त्यौहार होली पर कई प्रकार के पकवान बनाएं जाते है, इसी के साथ ही गुजिया सबसे ज्यादा बनाई जाती है। वहीं होली के पर्व पर कई लोग तो गुजिया घर पर बनाते है , तो कई मार्केट से खरीदते है। साथ ही इस त्यौहार पर कई तरह की गुजिया बनाई जाती है, आइए जानते है उनकी बनाने की विधि के बारें में-

 

 

होली 2025 गुजिया रेसिपी :  रंगों के त्यौहार पर इस विधि से बनाएं कई प्रकार की गुजिया, जानें बनाने की विधि

होली के त्यौहार पर गुजिया खासकर उत्तर भारत में जरूर बनाई जाती है, गुजिया को बनाने के भी कई तरीके होते है। इसके अंदर अलग-अलग तरह की स्टफिंग भर कर स्वादिष्ट गुजिया तैयार की जाती है। इस मौके पर रस वाली से लेकर केसर वाली कई तरह की गुजिया खाना लोग पसंद करते हैं। आखिर होली पर कितनी तरह की गुजिया बनाई जाती हैं, जानते है।

 

मावा गुजिया :- 

 

 

होली 2025 गुजिया रेसिपी :  रंगों के त्यौहार पर इस विधि से बनाएं कई प्रकार की गुजिया, जानें बनाने की विधि

मावा गुजिया बनाने का सबसे ट्रेडिशनल रूप है, मावा या खोया में चीनी मिलाकर ये स्टफिंग तैयार की जाती है और फिर आटे को पतला बोल कर उसमें स्टफिंग भरकर उसे गुजिया का शेप दिया जाता है। वहीं आप इसे तेल में डीप फ्राई कर तैयार कर सकते है।


केसर गुजिया :-

 

 

होली 2025 गुजिया रेसिपी :  रंगों के त्यौहार पर इस विधि से बनाएं कई प्रकार की गुजिया, जानें बनाने की विधि

केसर गुजिया बनाने के लिए केसर का उपयोग किया जाता है। वहीं इसमें सबसे पहले मैदा, घी और नमक को एक बर्तन में अच्छे से मिला ले। साथ ही आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और बेलन से बेल लें, अब इसमें मिश्रण को भरें और किनारों को अच्छे से दबाएं। इसके बाद अब कढ़ाई में घी डालकर इसे हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।


चॉकलेट गुजिया :-

 

 

होली 2025 गुजिया रेसिपी :  रंगों के त्यौहार पर इस विधि से बनाएं कई प्रकार की गुजिया, जानें बनाने की विधि

बता दें कि चॉकलेट और गुजिया के साथ फ्यूजन रेसिपी बनाना एक इनोवेटिव आइडिया है। वहीं आप गुजिया को लाजवाब बनाने के लिए आप इसमें मावा या सूजी की जगह चॉकलेट डाल कर तैयार कर लीजिए। चॉकलेट गुजिया एक ऐसी डिश है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आएगी।


चाशनी गुजिया :-

 

 

होली 2025 गुजिया रेसिपी :  रंगों के त्यौहार पर इस विधि से बनाएं कई प्रकार की गुजिया, जानें बनाने की विधि

होली पर सबसे ज्यादा लोग चाशनी गुजिया खाना बहुत पसंद करते है। इस में गुजिया को बनाने के बाद में चाशनी में डाला जाता है, जिसके लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर उबालें। गुजिया को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। उसके बाद तली हुई गुजिया को चाशनी में डालें और थोड़ी देर के लिए उसमें डुबो कर निकालें।


नमकीन गुजिया :-

 

 

होली 2025 गुजिया रेसिपी :  रंगों के त्यौहार पर इस विधि से बनाएं कई प्रकार की गुजिया, जानें बनाने की विधि

नमकीन से बनाई जाने वाली गुजिया जिसकी फिलिंग में मसालेदार सामग्री होती है। वहीं इसको बनाने के लिए मसालों का उपयोग किया जाता है। साथ ही एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें, जब जीरा चटकने लगे, तो उसमें बारीक कटी हुई प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें और उसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और इस मिश्रण को इसे भरें, फिर गुजिया की तरह इसे शेप दें और तेल में तल लेंवे।


नारियल गुजिया :-

 

होली 2025 गुजिया रेसिपी :  रंगों के त्यौहार पर इस विधि से बनाएं कई प्रकार की गुजिया, जानें बनाने की विधि

यह गुजिया नारियल के बुरादें से बनाई जाती है। इसमें चीनी, किशमिश, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे को मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाता है और फिर उसे गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर भरा जाता है और इसके बाद तेल में तलकर इसे तैयार किया जाता है।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

Comments

  • Image
    Chhavi 1 week ago

    best recipe

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?