Dark Mode
  • day 00 month 0000
होलिका दहन के बाद होली की राख का क्या महत्व है ?

होलिका दहन के बाद होली की राख का क्या महत्व है ?

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन के बाद बची हुई राख का क्या करें, ऐसा सवाल अक्सर सभी के मन में रहता है। यह राख बहुत ही पवित्र और लाभकारी मानी जाती है। साथ ही इस राख का उपयोग बहुत ही शुभ कार्यों में होता है, जिससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन की राख में विशेष प्रकार की ऊर्जा होती है, जो किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने में सहायक होती है। होली की इस राख के और क्या-क्या फायदे हैं, विस्तार से समझते हैं। होलिका दहन की राख घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। अगर इस राख को घर की चौखट और मुख्य द्वार पर छिड़का जाए, तो इससे घर में किसी प्रकार की नकारात्मकता नहीं रहती। होलिका दहन की राख इतनी पवित्र होती है कि अगर इस राख को धन स्थान, तिजोरी में ,घर के पूजा स्थल पर रखते हैं तो इससे घर में हमेशा धन और धान्य की वृद्धि रहती है। आपको जानकर हैरानी होगी, यह राख स्वास्थ्य और त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होती है। इस राख का उपयोग आयुर्वेदिक रूप से भी लाभ प्रदान करता है। होलिका दहन की राख को फसलों में डालने से फसल की गुणवत्ता बढ़ती है। होलिका दहन की राख को हवन सामग्री के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें- होलिका दहन का सही मुहूर्त जानना बेहद जरूरी, इस बार सबसे खतरनाक रहेगा भद्रा काल

 

अन्य लाभकारी उपाय

राख को ताबीज में पिरोकर पहन सकते हैं, जिससे किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति पर असर नहीं करती। इस राख को गंगाजल में मिलाकर घर के सभी कोनों में छिड़क सकते हैं। साथ ही होलिका दहन की राख का उपयोग गणगौर पर्व में भी होता है। इस राख से ही ईसर और गणगौर यानी [शिव पार्वती] की प्रतिमा बनती हैं और इनकी पूजा से अखंड सौभाग्य का वरदान भी मिलता है। होलिका दहन की राख को घर में रखने से राहु-केतु की बुरी नजर से भी बचाव होता है। इस राख का उपयोग शिवजी की पूजा में भस्म के रूप में किया जाता है। होलिका दहन में गेंहू की बाली को अनाज के रूप में अर्पित किया जाता है पर ध्यान रहे की ये बालियां टूटी हुई न हो| होलिका दहन में अलग-अलग वस्तुएँ अर्पित करने से आपको धन-धान्य की प्राप्ति तो होती ही है इसके साथ ही आपको शारीरिक व्याधियों से भी मुक्ति मिलती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप प्रज्ज्वलित होली में नारियल अर्पित करते हैं, तो इससे आपकी मनोकामना शीघ्र पूरी होती है। होलिका दहन में काले तिल डालने से सभी प्रकार की शारीरिक पीड़ा से मुक्ति मिलती है। अगर आप प्रज्ज्वलित होली में पीली सरसों के दाने डालते हैं, तो इससे शीघ्र विवाह और रोजगार की समस्या हल होती है। होलिका दहन में साबुत मूंग ,हल्दी की गाँठ ,और सूखे गांय के गोबर के उपले से बनी मालाऔर ताज़े फूल अर्पित करने से नज़र दोष भी दूर होता है |

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?