Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 09 March Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि

Banke Bihariji 09 March Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि

Banke Bihariji 09 March Darshan :  बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज रविवार और पुर्नवसु नक्षत्र है। साथ ही आज का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है, हालांकि अभी होलाष्टक चल रहे हैं। मान्यता है कि- ऐसे में खरीदारी करना शुभ नहीं होगा, लेकिन धन प्राप्ति के लिए रवि पुष्य योग में शाम की पूजा के दौरान पूजन स्थल पर घी का दीपक अवश्य जलाएं। जिससे घर में बरकत आएगी।

 

आज का पंचांग- 09 मार्च 2025
पक्ष- शुक्ल
आज की तिथि- दशमी
आज का नक्षत्र- पुर्नवसु
सूर्योदय- 06:54 AM
सूर्यास्त - 06:20 PM
वार - रविवार
राहुकाल- दोपहर 4:57 से 6:26

 

ये भी पढ़े- रामचरितमानस के पाठ से क्या लाभ होते हैं?

 

निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?