
पढ़िए आज 19 फरवरी 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...
-
Neha
- February 19, 2025
पढ़िए आज 19 फरवरी 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...
- भारत और कतर के बीच आय पर करों के संबंध में डबल टैक्सेशन से बचने और राजकोषीय चोरी रोकने के लिए संशोधित समझौते पर भारत और कतर के बीच समझौता हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी हुई। बता दें कतर के अमीर की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ती बहुआयामी साझेदारी को और गति देने का काम करेगी।
- दिल्ली में भाजपा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चाएं तो यह भी हैं कि दिल्ली को पूर्वांचल का नेता मुख्यमंत्री के रूप में मिल सकता है, जबकि एक डिप्टी सीएम भी बनाया जा सकता है। इन तमाम अटकलों के बीच रामलीला मैदान में होने जा रहे शपथ ग्रहण के समय में बदलाव हुआ है। बताया जा रहा है कि अब 20 फरवरी को शाम साढ़े 4 की बजाय सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।
- माता-पिता पर अश्लील टिप्पणी मामले में रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अलग-अलग राज्यों में खुद पर हुईं FIR रद्द करने के लिए रणवीर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को जमकर फटकार लगाई। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने शो करने पर पाबंदी लगाने के साथ ही रणवीर का पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिए हैं।
- बजट सत्र के पहले दिन मंगलवार को उत्तरप्रदेश विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अन्य भाषाओं के मुकाबले उर्दू को तरजीह देने के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी को 'दोहरे चरित्र' वाला बताया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विभिन्न बोलियों भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी को इस सदन में सम्मान मिल रहा है और हमारी सरकार इन सभी के लिए अलग-अलग अकादमियां बनाने की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रही है।
ये भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार होंगे देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त, कानून मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
- बिहार के पटना में फायरिंग की घटना पर राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पटना में हर जगह अपहरण हो रहा है। पुलिस हिरासत में लोगों को प्रताड़ित किया जाता है। मुख्यमंत्री को इससे कोई लेना-देना नहीं है। वे केवल वही करते हैं जो उनके अधिकारी कहते हैं।
- ग्रीन मेट्रो सिस्टम पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि हमने आज सौर ऊर्जा का कार्यक्रम शुरू किया है, 1 मेगावाट सौर रूफटॉप स्थापित की हैं और 60 मेगावाट का लक्ष्य रखा है - जो रेलवे में उपयोग की जाने वाली ऊर्जा से मेल खाता है। इसके अलावा हम कुछ मापदंडों पर निर्णय लेने के लिए एसी निर्माताओं के साथ जुड़ रहे हैं।
- आज से चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 का आगाज होने जा रहा है, जहां दुनिया की शीर्ष 8 टीमों के बीच चैंपियन बनने की जंग होगी। 8 साल बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। खास बात यह है कि इस बार इसका आयोजन हाईब्रिड मोड पर हो रहा है। भारतीय टीम 20 अप्रैल को बांग्लादेश के खिलाफ पहला मुकाबला खेलने उतरेगी, जबकि आगामी 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान की टीमें दुबई में आमने-सामने होंगी।
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार 15 फरवरी को मची भगदड़ को लेकर भारतीय यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हादसे को लेकर रेल मंत्री का इस्तीफा मांगा।
- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति पर दिए बयान को लेकर भाजपा नेता तरुण चुघ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जानबूझकर भ्रम पैदा करने वाला बयान दे रहे हैं। उन्हें आदत रही है कि हर नाम 10 जनपद से ही निकलकर आए और उन्होंने 10 सालों तक ऐसे ही सरकार चलाई है। लेकिन अब देश कानून और नियमानुसार चल रहा है।
ये भी पढ़ें- मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू, बीजेपी नहीं बना पाई सीएम !
- दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने की अनुमति दे दी है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सत्येन्द्र कुमार जैन के विरुद्ध BNS की धारा 218 के तहत कोर्ट में मामला चलाने के लिए अनुमित मांगी थी। गृह मंत्रालय के मुताबिक ईडी से मिली सामग्री के आधार पर सत्येन्द्र जैन पर केस चलाने के पर्याप्त सबूत पाए गए हैं।
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार के पायलट कार्यक्रम 'नक्शा' का राष्ट्रीय शुभारंभ किया। राज्य के रायसेन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'जल-संवर्धन एवं जल-संरक्षण' के संदेश के साथ वाटरशेड यात्रा को हरी झंडी भी दिखाई।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1483)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (582)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (497)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%