
Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार होंगे देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त, कानून मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
-
Renuka
- February 18, 2025
Gyanesh Kumar : कानून मंत्रालय की ओर से सोमवार को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को देश का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त और हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है।
ज्ञानेश कुमार होंगे चुनाव आयुक्त

बता दें कि कानून मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं यह जानकारी 17 फरवरी को केंद्र सरकार की ओर से दी गई है। बताया जा रहा है कि ज्ञानेश 18 फरवरी को रिटायर हो रहे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की जगह लेंगे। वहीं राजीव कुमार के बाद ज्ञानेश कुमार सबसे वरिष्ठ इलेक्शन कमिश्नर हैं, वह मार्च 2024 से चुनाव आयोग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक जारी रहेगा और उन पर इस साल के आखिर में बिहार विधानसभा और अगले साल बंगाल, असम और तमिलनाडु में चुनाव कराने की जिम्मेदारी होगी।
1988 बैच के IAS ज्ञानेश कुमार
1988 बैच के केरल कैडर के IAS अफसर ज्ञानेश कुमार का जन्म 27, जनवरी 1964 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। उन्होंने वाराणसी के क्वींस कॉलेज और लखनऊ के काल्विन तालुकेदार कॉलेज से अपनी शुरुआती पढ़ाई की और इसके बाद आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक, आईसीएफएआई से बिजनेस फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएशन और और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से एनवायरमेंटल इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। बता दें कि वह केरल में एर्नाकुलम के असिस्टेंट कलेक्टर, अडूर के डिप्टी-कलेक्टर, केरल राज्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक, कोचीन नगर निगम के म्युनिसिपल कमिश्नर रहे है।

कांग्रेस ने उठाएं कई सवाल
जानकारी के मुताबिक अधिसूचना जारी होने से पहले PMO में चयन समिति की बैठक हुई थी, इसमें पीएम मोदी, अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए थे। वहीं कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए बैठक बुलाने में मोदी सरकार द्वारा दिखाई गई जल्दबाजी पर सवाल उठाए हैं। साथ ही पार्टी ने चयन समिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 19 फरवरी को होने वाली सुनवाई के दृष्टिगत बैठक स्थगित करने की मांग की है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1157)
- अपराध (106)
- मनोरंजन (260)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (468)
- खेल (295)
- धर्म - कर्म (455)
- व्यवसाय (146)
- राजनीति (512)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (318)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (41)
- उत्तर प्रदेश (163)
- दिल्ली (199)
- महाराष्ट्र (107)
- बिहार (64)
- टेक्नोलॉजी (147)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (72)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (255)
- वीडियो (881)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (26)
- जम्मू कश्मीर (52)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..