
पढ़िए आज 12 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- July 12, 2025
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1.11 करोड़ लाभार्थियों के खाते में DBT से ₹1227.27 करोड़ ट्रांसफर किए। पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 की गई। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लिए सम्मानजनक जीवन हमारा संकल्प है।
- भुवनेश्वर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र जैसी राजनीतिक "चोरी" अब बिहार में दोहराई जा रही है। राहुल ने ओडिशा में जल, जंगल और जमीन को आदिवासियों का हक बताया और कहा कि भाजपा इसे पूंजीपतियों को दे रही है।
- मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा सरकार के अभियोजन निदेशालय के नए कार्यालय का उद्घाटन किया और सभी अभियोजकों को लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने इसे कानून के राज को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह ‘विकसित गोवा 2037’ विजन के तहत संस्थागत सशक्तिकरण और डिजिटलीकरण की ओर बढ़ाया गया प्रयास है।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में 2026 की माँ नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर मार्ग मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग, प्राथमिक चिकित्सा, एंबुलेंस और टेलीमेडिसिन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यात्रा की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।
- कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने कहा कि दिल्ली दौरा सरकार और कर्नाटक के हित में काफी फायदेमंद रहा। उन्होंने कई परियोजनाएं केंद्र को सौंपी हैं, खासकर सिंचाई से जुड़ी मंजूरियों पर जोर दिया। शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने सभी ज़रूरी प्रस्ताव जमा कर दिए हैं।
- इंदौर में पुण्योदय प्रकल्प कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विद्यार्थियों को पुस्तिकाएं वितरित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्र सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दें, उनके भविष्य की चिंता सरकार कर रही है। सीएम ने बताया कि राज्य में सर्वसुविधायुक्त सांदीपनि स्कूलों में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दी जा रही है।
- रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार की “DELIGHT for Delhi” समिट में हिस्सा लेते हुए कहा कि दिल्ली अब सिर्फ राजधानी नहीं, बल्कि वैश्विक पर्यटन, नवाचार और सांस्कृतिक नेतृत्व का केंद्र बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली परंपरा और प्रगति का संगम बनकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त कर रही है
- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एम्स बिलासपुर में नम्होल बस दुर्घटना में घायल यात्रियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन को घायलों के लिए उच्च स्तरीय इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावितों को फौरी राहत राशि भी प्रदान की गई।
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कपास की उत्पादकता बढ़ाने, लागत घटाने और गुणवत्ता सुधार पर व्यापक चर्चा हुई, उन्होंने 'एक राष्ट्र, एक कृषि, एक टीम' के सिद्धांत पर मिलकर काम करने और कपास के लिए ठोस रोडमैप तैयार करने का आह्वान किया। बैठक कपास क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर केंद्रित रही।
- सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्यभर में 3367 धार्मिक स्थलों से loudspeaker हटाए जा चुके हैं। यदि किसी स्थान पर ये दोबारा लगाए जाते हैं, तो संबंधित पुलिस स्टेशन के इंचार्ज को इसकी पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी। सरकार कानून व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई करेगी।
- केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने LBSNAA, मसूरी में मिड-कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के समापन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के "Minimum Government, Maximum Governance" मंत्र को दोहराते हुए अधिकारियों से संवेदनशीलता, दक्षता और नवाचार के साथ सेवा करने का आह्वान किया।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें:The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2001)
- अपराध (146)
- मनोरंजन (327)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (811)
- खेल (369)
- धर्म - कर्म (612)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (54)
- राजस्थान (475)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (167)
- टेक्नोलॉजी (185)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (362)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (6)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (16)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
9%
91%