Dark Mode
  • day 00 month 0000
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भरेंगी राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान, 2 साल पहले कर चुकी हैं सुखोई-30 की फ्लाइंग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भरेंगी राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान, 2 साल पहले कर चुकी हैं सुखोई-30 की फ्लाइंग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंच चुकी है, जहाँ भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरेंगी। इससे पहले राष्ट्रपति ने आठ अप्रैल, 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। हरियाणा में स्थित अंबाला वायुसेना स्टेशन का दौरा करेंगी।

 

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति मुर्मू भारत की तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर भी हैं। राष्ट्रपति सचिवालय ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। उस समय उन्होंने भारतीय वायुसेना के पायलटों के साथ अनुभव साझा करते हुए वायुसेना की दक्षता, अनुशासन और समर्पण की सराहना की थी।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से पहले राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने आठ जून 2006 को और प्रतिभा पाटिल ने 25 नवंबर 2009 को पुणे के पास लोहेगांव स्थित वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 एमकेआइ लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की और एयरफोर्स स्टेशन की विभिन्न यूनिट्स का निरीक्षण किया। इसके अलावा राष्ट्रपति अधिकारियों से राफेल विमान की तकनीक, परिचालन प्रणाली और सुरक्षा रणनीति से जुड़ी जानकारी ली।

 

राफेल लड़ाकू विमान का 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने में किया गया था।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?