Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज  31 अक्टूबर  की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 31 अक्टूबर की देश की प्रमुख खबरें

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में हुई। ट्रंप ने बताया कि चीन पर लगने वाला टैरिफ 57% से घटाकर 47% किया जाएगा और चीन तुरंत अमेरिका से सोयाबीन खरीदना शुरू करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि रेयर अर्थ एक्सपोर्ट को लेकर अब कोई अड़चन नहीं रहेगी।

 

  • मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि RJD और कांग्रेस की पहचान कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन से होती है, जो जंगलराज की निशानी है। मोदी ने दावा किया कि ऐसे लोग बिहार का भला नहीं कर सकते।

 

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को अपना पूरा समर्थन जताया। सांसद पुरंदेश्वरी ने कहा कि भारत परमाणु तकनीक को शांति, सुरक्षा और विकास के लिए इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने भारत की न्यूक्लियर पावर में तरक्की और सस्ती कैंसर इलाज की सुविधा बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया।

 

  • गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 1 से 15 नवंबर तक गुजरात के एकता नगर में भारत पर्व का आयोजन होगा। इसमें देशभर की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और राज्यों के खास व्यंजन शामिल होंगे। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी विरासत को सम्मान देने वाले विशेष कार्यक्रम होंगे।

 

  • दिल्ली में FPO समागम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के छोटे किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए 10,000 किसान उत्पादक संगठन बनाए गए हैं। अभी तक करीब 52 लाख किसान इससे जुड़ चुके हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 2 करोड़ किसान जुड़ें, जिनमें आधी संख्या महिला किसानों की हो।

 

  • पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव ने जनता से बिहार को आगे ले जाने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के बीच सरकार ने 10 लाख महिलाओं के खाते में ₹10,000 भेजे, जो चुनावी रिश्वत है। तेजस्वी ने चुनाव आयोग की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।

 

  • इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के 'मैरीटाइम ह्यूमन कैपिटल' सत्र में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने मुख्य भाषण दिया। उन्होंने भारतीय समुद्री क्षेत्र में योगदान देने वाली अग्रणी महिला प्रोफेशनल्स और वरिष्ठ नाविक कैप्टन जे.सी. आनंद को सम्मानित किया। कैप्टन आनंद इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (IRClass) के संस्थापक हैं।

 

  • लेफ्टिनेंट गवर्नर के. कैलाशनाथन ने वर्ल्ड बैंक समर्थित RAMP योजना के तहत PIPDIC और FIEO द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय खरीदार-विक्रेता बैठक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि 'मेक इन इंडिया', 'वोकल फॉर लोकल', 'डिजिटल इंडिया', 'स्टार्टअप इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसी पहल ने MSME सेक्टर को नई ऊंचाई दी है।

 

  • दिल्ली में साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कॉम्बोस से मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि भारत-साइप्रस के बीच 2025-29 की संयुक्त कार्य योजना पर काम शुरू हो चुका है। जयशंकर ने कहा कि साइप्रस और यूरोपीय संघ से संबंध मजबूत करना भारत की प्राथमिकता है।

 

  • मुंबई के वाईबी चौहान केंद्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) की बैठक हुई। बैठक में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, मनसे प्रमुख राज ठाकरे और MVA के अन्य नेता शामिल हुए। इस दौरान राज्य की राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा हुई।

 

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली 2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि यह पर्व काशी की परंपरा, गंगा पूजन और जन आस्था का अनूठा संगम है। 1 से 4 नवंबर तक गंगा महोत्सव और 5 नवंबर को गंगा तट पर भव्य देव दीपावली का आयोजन होगा।

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?