 
                        
        पीएम मोदी आज मुंबई दौरे पर, करेंगे मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित
- 
                       Manjushree Manjushree
- October 29, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) 29 अक्टूबर को मुंबई का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में चल रहे मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव 2025 को शाम 4 बजे संबोधित करेंगे। साथ ही भारत समुद्री सप्ताह (आईएमडब्ल्यू) के प्रमुख कार्यक्रम ग्लोबल मेरिटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता करेंगे। यह फोरम मुंबई के नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में होने वाले इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 का एक अभिन्न अंग है।
भारत खुद को एक समुद्री शक्ति के रूप में स्थापित करना चाहता है, जिसके मद्देनजर इस मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को अहम माना जा रहा है। यूनिटिंग ओशंस, वन मैरीटाइम विजन थीम 2025 के तहत 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित इंडिया मैरीटाइम वीक-2025, ग्लोबल मैरीटाइम हब और ब्लू इकोनमी में अग्रणी के रूप में उभरने के लिए भारत के रणनीतिक रोडमैप को प्रदर्शित करता है।
मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव 2025 में 85 से अधिक देशों के 1,00,000 से अधिक प्रतिनिधि, 500 से अधिक एग्जिबिटर्स और 350 से अधिक अंतरराष्ट्रीय वक्ता भाग ले रहे हैं। मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव फोरम वैश्विक समुद्री कंपनियों के नेतृत्व, प्रमुख निवेशकों, नीति निर्माताओं, नवप्रवर्तकों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को वैश्विक समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच पर लाता है।
मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव 2025 में प्रधानमंत्री की भागीदारी समुद्री अमृत काल विजन 2047 के अनुरूप महत्वाकांक्षी, भविष्योन्मुखी समुद्री परिवर्तन के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। चार रणनीतिक स्तंभों बंदरगाह-आधारित विकास, नौवहन और जहाज निर्माण, निर्बाध लॉजिस्टिक और समुद्री कौशल निर्माण पर आधारित इस दीर्घकालिक विजन का उद्देश्य भारत को दुनिया की अग्रणी समुद्री शक्तियों में स्थान दिलाना है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2376)
- अपराध (160)
- मनोरंजन (423)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1009)
- खेल (439)
- धर्म - कर्म (750)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (592)
- हेल्थ (204)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (559)
- हरियाणा (77)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (284)
- दिल्ली (328)
- महाराष्ट्र (206)
- बिहार (323)
- टेक्नोलॉजी (217)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (130)
- शिक्षा (123)
- नुस्खे (92)
- राशिफल (427)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (28)
- तेलंगाना (2)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (22)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (14)
- असम (2)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (4)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (47)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
 
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                     
                     
                     
                    