Dark Mode
  • day 00 month 0000
चक्रवाती तूफान को लेकर ओडिशा में हाई अलर्ट, जानिए दिल्ली-NCR और बिहार का हाल

चक्रवाती तूफान को लेकर ओडिशा में हाई अलर्ट, जानिए दिल्ली-NCR और बिहार का हाल

ओडिशा में चक्रवाती तूफान मोन्था के कारण आपदा प्रबंधन दल हाई अलर्ट पर है। वहीं बंगाल खाड़ी में 27 अक्टूबर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 27 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफान बनने की उम्मीद है। चक्रवाती तूफान ओडिशा के कारण बिहार, झारखंड और बंगाल में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना है।

 

ओडिशा में चक्रवाती तूफान और तीव्र होकर 28 अक्टूबर की रात तक मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में काकीनाडा के पास पहुंचेगा। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में छिटपुट बारिश शुरू हो सकती है। वहीं, ओडिशा में 27, 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश होगी। मछुआरों को 26 अक्टूबर से समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

 

आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी:चक्रवाती तूफान के लिए तैयार

 

ओडिशा में हाई अलर्ट जारी करते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने आश्वासन दिया कि राज्य 22 या 29 अक्टूबर को आने वाले चक्रवाती तूफान के लिए तैयार है। उन्होंने पुष्टि की कि स्वास्थ्य, जल, संसाधन और ऊर्जा विभाग स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि, ओडिशा भारी वर्षा, बाढ़, नदियों के उफान और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। हम 22 या 29 तारीख को तट से टकराने वाले चक्रवाती तूफ़ान के लिए तैयारी कर रहे हैं। स्वास्थ्य, जल संसाधन, ऊर्जा और कृषि विभाग पूरी तरह तैयार हैं।

 

दिल्ली-एनसीआर और बिहार में मौसम कैसा रहेगा

 

दिल्ली NCR मौसम अपडेट में आज, 26 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा, लेकिन शाम को तापमान गिरेगा। वहीं, 27 और 28 अक्टूबर को बारिश की संभावना है, जिससे छठ पूजा के दौरान भी बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं बिहार में मौसम बदल सकता है, और 28 से 31 अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात के उत्तर की ओर बढ़ने से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?