Dark Mode
  • day 00 month 0000
New EV Cars in 2025 : साल 2025 में धमाल मचाएंगी ये इलेक्ट्रिक कारें, जानिए किन खास फीचर्स से होंगी लैस

New EV Cars in 2025 : साल 2025 में धमाल मचाएंगी ये इलेक्ट्रिक कारें, जानिए किन खास फीचर्स से होंगी लैस

New EV Cars in 2025 : 2024 को जाने में सिर्फ आज का दिन बचा है और 2025 की शुरुआत कल से हो जाएगी। ऐसे में नए साल के मौके पर कार कंपनी अपनी नयी कार लॉंच की तैयारी में रहती हैं और वहीं ग्राहक भी नए साल के अवसर पर खरीदारी करने की तलाश में रहते हैं। साल 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए बहुत ख़ास होने वाला है। इस साल कई नई कारें लॉन्च होंगी, खासकर इलेक्ट्रिक कारें। ये कारें पर्यावरण के लिए बेहतर होने के साथ ही नई तकनीक और शानदार डिज़ाइन के साथ आएंगी। आइए ऐसी ही कुछ कारों के बारे में डिटेल में जानते हैं।

 

महिंद्रा बी ई (Mahindra BE 6)

यह महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV कार है, जो भारतीय बाजार में आने से पहले ही अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चाओं में है। इसकी खासियत 60 kwh बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 440-500 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 18.90 लाख रुपए बताई जा रही है और यह कार 17 जनवरी 2025 को लॉन्च होगी।

 

New EV Cars in 2025 : साल 2025 में धमाल मचाएंगी ये इलेक्ट्रिक कारें, जानिए किन खास फीचर्स से होंगी लैस

महिंद्रा न्यू बोलेरो (Mahindra New Bolero)

23 जनवरी को यह कार लॉन्च होने जा रही है। बोलेरो लवर्स के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है, जो बोलेरो की न्यू वर्शन कार लेने की सोच रहे हैं। इस कार की कीमत 9 से 12 लाख के बीच में बताई जा रही है। पहले से ही मार्केट में बोलेरो 10 लाख रुपए की रेंज में मिल रही है, बाकी नई बोलेरो के फीचर्स बाद में ही देखने को मिलेंगे।

 

New EV Cars in 2025 : साल 2025 में धमाल मचाएंगी ये इलेक्ट्रिक कारें, जानिए किन खास फीचर्स से होंगी लैस

किया साइरोस (Kia Syros)

'किया' जनवरी 2025 में भारत में साइरोस लॉन्च करेगी। इसकी बुकिंग 3 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है। साइरोस की कीमत 9 लाख से 16.3 लाख रुपए के बीच में होगी। यह एक कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम के साथ एम्बिएंट लाइटिंग और 360 डिग्री कैमरा भी है।

 

New EV Cars in 2025 : साल 2025 में धमाल मचाएंगी ये इलेक्ट्रिक कारें, जानिए किन खास फीचर्स से होंगी लैस

टाटा सिएरा EV (Tata Sierra)

टाटा मोर्टर्स 2025 में अपनी नई प्रीमियम SUV टाटा सिएरा लॉन्च करने जा रही है। यह कार पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहक अपनी जरुरत अनुसार चुन सकेंगे। सिएरा का डिज़ाइन काफी मॉडर्न और स्टाइलिश होगा। इसकी अनुमानित कीमत 18 से 25 लाख होगी।

 

New EV Cars in 2025 : साल 2025 में धमाल मचाएंगी ये इलेक्ट्रिक कारें, जानिए किन खास फीचर्स से होंगी लैस

मारुती सुजुकी e-विटारा (Maruti Suzuki E-Vitara)

मारुती सुजुकी 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-विटारा लॉन्च करेगी। यह कार 2 बैटरी विकल्पों के साथ आएगी, 49 kwh और 61 kwh, जो एक बार चार्ज करने पर लम्बी दूरी तय कर सकेगी। यह कार प्रीमियम इंटीरियर डिज़ाइन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ आएगी, जो ग्राहकों को रॉयल फील देगी। यह SUV इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बाजार में एक बड़ा बदलाव ला सकती है।

New EV Cars in 2025 : साल 2025 में धमाल मचाएंगी ये इलेक्ट्रिक कारें, जानिए किन खास फीचर्स से होंगी लैस

2025 में लॉन्च होने वाली ये करें न केवल नई तकनीकों से भरी होंगी, बल्कि पर्यावरण को बचाने और ग्राहको की जरूरतों का भी ध्यान रखेंगी। इलेक्ट्रिक कारों का बढ़ता चलन और नई टेक्नोलॉजी भारत के ऑटोमोबाइल डिपार्टमेंट को आगे बढ़ने में मदद करेंगी। इन कारों का मकसद सिर्फ अच्छा ड्राइविंग अनुभव देना नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरतों को भी पूरा करना है।

Artical Edited by Chhavi Mishra

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?