 
                        
        इजरायल एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक, फ्लाइट डायवर्ट
- 
                       Priyanka Priyanka
- May 5, 2025
मिसाइल हमले के चलते एयर इंडिया की तेल अवीव फ्लाइट अबू धाबी डायवर्ट, वापसी उड़ान रद्द
इजरायल में सुरक्षा हालात बिगड़ने के चलते दिल्ली से तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-139 को रविवार को अबू धाबी के लिए डायवर्ट कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब विमान इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहा था, तभी यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया। सुरक्षा कारणों से उड़ान को अबू धाबी मोड़ दिया गया और अब इसे दिल्ली वापस लाया जाएगा।
फ्लाइटराडार24 से मिले डाटा के मुताबिक, डायवर्जन का फैसला उस वक्त लिया गया जब बोइंग 787 विमान जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में था और अपने निर्धारित लैंडिंग से लगभग एक घंटा दूर था। इस बीच तेल अवीव से दिल्ली आने वाली वापसी उड़ान को भी रद्द कर दिया गया है।
एयर इंडिया की ओर से फिलहाल इस घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, बेन गुरियन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।
मिसाइल हमला और उसका असर
 इजरायली मीडिया के अनुसार, यमन से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को समय रहते रोका नहीं जा सका और वह सीधे एयरपोर्ट परिसर में आ गिरी। इस हमले में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तत्काल उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई है, जिसमें IDF (इजरायली डिफेंस फोर्स) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की जा रही है।
यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब पहले से ही मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं।
For more visit The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2376)
- अपराध (160)
- मनोरंजन (423)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1009)
- खेल (439)
- धर्म - कर्म (750)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (592)
- हेल्थ (204)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (559)
- हरियाणा (77)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (284)
- दिल्ली (328)
- महाराष्ट्र (206)
- बिहार (323)
- टेक्नोलॉजी (217)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (130)
- शिक्षा (123)
- नुस्खे (92)
- राशिफल (427)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (28)
- तेलंगाना (2)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (22)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (14)
- असम (2)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (4)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (47)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
 
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                     
                     
                     
                    