Dark Mode
  • day 00 month 0000
इंसान या अजूबा? 62 वर्षों से बिना नींद के जिंदा है ये किसान, डॉक्टर भी रह गए दंग

इंसान या अजूबा? 62 वर्षों से बिना नींद के जिंदा है ये किसान, डॉक्टर भी रह गए दंग

क्या आप बिना सोए रह सकते हैं ? एक रात नींद न आए तो हम परेशान हो जाते हैं। हमारी एनर्जी भी लो हो जाती है। बिना सोए हम चिड़चिड़े हो जाते है। लेकिन ऐसा एक शख्स है जो वियतनाम में रहता है और जो 62 साल से सोया नहीं है। नाम है थाई नगोक, 81 साल के इस शख्स ने  62 साल से एक छपकी भी नहीं ली। दावा है कि डॉक्टर्स भी हैरान है।

 

81 साल के थाई नगोक के अनुसार वियतनाम वॉर के दौरान 20 साल की उम्र में 1962 में उन्हें तेज बुखार आया तेज बुखार आया था, तब से नींद गायब है। उन्होंने हर उपाय आजमाए दवा, देसी नुस्खे, शराब तक, लेकिन नींद वापस नहीं आई। वह झपकी तक नहीं लेते हैं और न ही गहरी नींद लेते हैं। उनकी इस दुर्लभ बीमारी को देख डॉक्टर भी हैरान हैं। नगोक ना सिर्फ 60 सालों से जगे हुए हैं, बल्कि अपने खेत में काम कर हाथ भी बंटा रहे हैं।


उनके दावे की पुष्टि उनकी पत्नी, बच्चों, दोस्तों और पड़ोसियों ने भी की है। किसी ने उन्हें कभी सोते हुए नहीं देखा। नगोक का जन्म 1942 में वियतनाम के क्वांग नाम प्रांत के एक छोटे से गांव में हुआ था। उन्होंने कई मेडिकल टेस्ट कराए। ब्लड प्रेशर नॉर्मल, हार्ट फिट, ब्रेन एक्टिव है और कोई बीमारी नहीं निकली।


यूट्यूबर ड्रू बिंस्की ने 2023 में उनसे मिलने अरिजोना से वियतनाम का सफर किया था। वो रातभर साथ रहे, लेकिन नगोक जागते ही रहे। कभी खेतों में काम करते तो कभी चावल की शराब बनाते। थाई नगोक कहते हैं कि, 'अब नींद की कमी की आदत हो गई है. मुझे अब डर नहीं लगता।

 

थाई नगोक की कहानी मानव शरीर की सीमाओं और रहस्यों को चुनौती देती है। 62 वर्षों तक बिना नींद के सक्रिय जीवन जीना न केवल असाधारण है, बल्कि चिकित्सा विज्ञान के लिए एक पहेली भी है। जहाँ एक आम इंसान नींद के बिना कुछ ही दिनों में मानसिक और शारीरिक रूप से टूटने लगता है, वहीं नगोक खेतों में काम करते हैं, शराब बनाते हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। जो वाकई में साइंस के लिए एक रहस्य है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?