
हिना खान के फैंस के लिए दिल-दहला देने वाली खबर! क्या कैंसर को हरा पाएंगी एक्ट्रेस
-
Anjali
- December 5, 2024
Hina Khan Health Update: हाल ही में टीवी की वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार बन गई हैं। फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। वो सोशल मीडिया पर अपनी कैंसर से जंग की स्टोरी शेयर करती रहती हैं। इस जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहीं हिना खान को हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस में देखा गया था। वो एपिसोड देखकर ही फैंस भावुक हो गए थे। वहीं, अब एक्ट्रेस को लेकर जो अपडेट आया है वो किसी का भी दिल दहला देगा। पहले वाली खबरों से एक्ट्रेस के फैंस अभी तक उभरे भी नहीं थे कि एक्ट्रेस ने इसी सिलसिले में कुछ तस्वीरें अस्पताल से शेयर की हैं। इन्हें देख फैंस की आंखों में पानी आ गया। इस बीमारी ने एक्ट्रेस का हाल बुरा कर दिया है। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं।
हॉस्पिटल की यूनिफार्म में शेयर की फोटो
हिना खान ने अब खुद अपने सोशल मीडिया पर अपना हाल बताया है। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपने 2 लेटेस्ट तस्वीरें जारी की हैं। दरअसल, हिना खान का ट्रीटमेंट चल रहा है। इनमें एक्ट्रेस के एक हाथ में उनका यूरिन बैग है और दूसरे हाथ उनका ब्लड कप दिखाई दे रहा है। हॉस्पिटल के कॉरिडोर में हिना खान जिस हालत में दिख रही हैं उसे देखकर फैंस की चिंता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इन्हें देखने के बाद फैंस इमोशनल हो गए। कुछ ने रोने वाले इमोजी शेयर किए तो कुछ ने दुआ मांगी की वो जल्द ठीक हो जाएं।
अपना पेशाब और खून थामे चलती दिखीं हिना
हॉस्पिटल की यूनिफार्म में कैंसर के कारण गए बालों को छुपाने के लिए, सिर पर कपड़ा बांधे हिना खान अपने हाथों में अपना पेशाब और खून थामे चलती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के एक हाथ में उनका यूरिन बैग है और दूसरे हाथ उनका ब्लड कप दिखाई दे रहा है। ट्रीटमेंट के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें देखकर फैंस की भी हिम्मत टूट गई है, लेकिन एक्ट्रेस अभी भी हौसला रखे हुए हैं। अपने हाथों में अपना खून और यूरिन थामे हिना खान अभी भी पॉजिटिविटी दिखा रही हैं।
रिकवरी की ओर बढ़ रही हिना खान
फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि हिना खान अब रिकवरी की ओर बढ़ रही हैं। मतलब वो ठीक होने की राह पर हैं। बता दें कि एक्ट्रेस का ब्रेस्ट कैंसर का इलाज चल रहा है। वो लंबे समय से इससे लड़ रही हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1225)
- अपराध (107)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (486)
- खेल (300)
- धर्म - कर्म (463)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (149)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (326)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (42)
- उत्तर प्रदेश (165)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (73)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (63)
- राशिफल (262)
- वीडियो (889)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (55)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..