फुटबॉलर रेयान विलियम्स ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया, अब भारत के लिए खेलेंगे फुटबॉल
-
Manjushree
- November 7, 2025
ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर रेयान विलियम्स (Ryan Williams) ने ऑस्ट्रेलिया (Australlia) की नागरिकता छोड़कर भारतीय टीम में फुटबॉल खेलने का फैसला किया है। वह 2013 में अंडर-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने 18 नवंबर को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर से पहले लगने वाले राष्ट्रीय शिविर में विदेश में बसे रेयान विलियम्स को शामिल किया है। उनके लिए यह अपने मूल की ओर वापसी जैसा है। रेयान विलियम्स 2023 में बेंगलुरु FC से जुड़ने वाले विलियम्स पहले इंग्लैंड के क्लब पोर्ट्समाउथ और फुलहम के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2013 अंडर-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रेयान विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता लेने पर कहा, भारत से प्यार तो वजह है ही, एक बड़ी वजह एक वादे को पूरा करना है। उनके नाना भारतीय थे और जब वह जीवित थे तो एक बार विलियम्स से कहा कि प्लीज जाओ और भारत के लिए खेलो। उनके नाना लिंकन एरिक ग्रोस्टेट मुंबई के प्रसिद्ध फुटबॉलर थे, जिन्होंने टाटा टीम के लिए खेला था और 1956 संतोष ट्रॉफी फाइनल में बॉम्बे का प्रतिनिधित्व किया था।
अब रेयान विलियम्स अपने नाना का सपना पूरा करने जा रहे हैं। भारत की राष्ट्रीय टीम में शामिल होने का उनका सपना जल्द ही सच होने जा रहा है। विदेश में रह रहे खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को मौका देने का यह कदम भारतीय फुटबॉल के लिए एक नयी शुरुआत हो सकती है जो महासंघ के रवैये में बड़ा बदलाव दिखाता है। यह कदम भारतीय मूल के खिलाड़ियों और विदेशी नागरिकता छोड़ने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए देश का प्रतिनिधित्व करने का रास्ता खोलता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2426)
- अपराध (163)
- मनोरंजन (441)
- शहर और राज्य (340)
- दुनिया (1038)
- खेल (454)
- धर्म - कर्म (771)
- व्यवसाय (193)
- राजनीति (597)
- हेल्थ (209)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (572)
- हरियाणा (80)
- मध्य प्रदेश (74)
- उत्तर प्रदेश (291)
- दिल्ली (336)
- महाराष्ट्र (211)
- बिहार (358)
- टेक्नोलॉजी (225)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (133)
- शिक्षा (126)
- नुस्खे (97)
- राशिफल (430)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (26)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (28)
- तेलंगाना (3)
- छत्तीसगढ (11)
- गुजरात (23)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (15)
- असम (2)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (4)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..