
Comeback of Shaktiman : 'शक्तिमान' बन फिर लोगों का दिल जीतेंगे मुकेश खन्ना, टीजर हुआ रिलीज
-
Anjali
- November 11, 2024
Comeback of Shaktiman : 90 के दशक में 'शक्तिमान' भारतीय टेलीविजन पर एक ऐसे सुपरहीरो रहे , जिसने अपनी लोकप्रियता से एक नई परिभाषा स्थापित की। शक्तिमान न केवल बच्चों के सुपरहीरो हैं, बल्कि एक आदर्श शिक्षक और मार्गदर्शक भी बन गए। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को मुकेश खन्ना का किरदार बहुत पसंद है। लोग उनके इस धारावाहिक के बारे में बात करते रहते हैं। टीवी पर 1997 से 2005 तक राज करने वाला ये बेहतरीन शो रविवार के दिन दोपहर के 12 बजे प्रसारती होता था। इसी वजह से इसे दूरदर्शन का सबसे कल्ट शो माना जाता है। अब एक बार फिर 'शक्तिमान' लोगों के बीच चर्चा में आ गया है। इस मशहूर शो के साथ देश के सबसे पसंदीदा सुपरहीरो मुकेश खन्ना वापसी करने के लिए तैयार हैं जिससे सोशल मीडिया पर फैंस के बीच पुरानी यादों को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई।
धमाकेदार अंदाज में लौटे शक्तिमान
मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो और एक वीडियो क्लिप शेयर की और अब उन्होंने एक फोटो के साथ जानकारी दी है कि 'शक्तिमान' लौट रहा है। टीजर के साथ उन्होंने लिखा, 'उनके लौटने का समय आ गया है। हमारे पहले भारतीय सुपर टीचर- सुपर हीरो का। हां! जैसा कि अंधकार और बुराई आज के बच्चों पर हावी हो रही है... उनके लौटने का समय आ गया है। वह एक संदेश लेकर लौटे हैं। वह एक शिक्षा लेकर लौटे हैं। आज की पीढ़ी के लिए। उनका स्वागत करें। दोनों हाथों से !!!!! अभी देखें टीजर।'
टीजर हुआ रिलीज
शक्तिमान भारतीय टेलीविजन के पहले सुपरहीरो थे, जिन्होंने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई और 90 के दशक के बच्चों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी। जब दुनिया भर में आयरन मैन, स्पाइडर मैन, और बैटमैन जैसे सुपरहीरो का बोलबाला था, तब भारत में शक्तिमान वह सुपरहीरो था, जिसने भारतीय बच्चों को अपने जादू से मंत्रमुग्ध कर दिया। ये हीरो स्क्रीन पर एक बार फिर रोमांचक वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। क्लिप में मुकेश को शक्तिमान के रूप में दिखाया गया है। वह चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे नायकों की तस्वीरों को देखते हुए यह गीत गाते हैं।
शो के बारे में
'शक्तिमान' एक भारतीय टेलीविजन शो था जो 1997 में मुकेश खन्ना द्वारा निभाए गए शक्तिमान के किरदार के साथ प्रसारित हुआ। मुकेश खन्ना द्वारा अभिनीत इस शो में किटू गिडवानी, वैष्णवी, सुरेंद्र पाल और टॉम ऑल्टर जैसे कलाकार थे। ये 90 के दशक का सबसे पॉपुलर शो रहा और लगभग आठ वर्षों में 450 एपिसोड प्रसारित हुए। शक्तिमान का किरदार एक सुपरह्यूमन है, जिसमें रहस्यमयी और अलौकिक शक्तियां हैं जिसे संतों के एक रहस्यमयी संप्रदाय द्वारा दुनिया में बुराई से लड़ने का काम सौंपा गया है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2161)
- अपराध (150)
- मनोरंजन (354)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (885)
- खेल (390)
- धर्म - कर्म (658)
- व्यवसाय (184)
- राजनीति (569)
- हेल्थ (190)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (505)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (61)
- उत्तर प्रदेश (234)
- दिल्ली (267)
- महाराष्ट्र (177)
- बिहार (203)
- टेक्नोलॉजी (192)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (117)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (385)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (86)
- उत्तराखंड (16)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (20)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..