
Delhi Election 2025 : दिल्ली में तेज हुई कुर्सी की जंग, भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने अरविंद केजरीवाल को दी सीधी चुनौती
-
Neha
- January 23, 2025
Delhi Election 2025 : एक बार फिर दिल्ली के सियासी तख्त की जंग शुरू हो चुकी है और तमाम राजनीतिक दल सत्ता तक पहुंचने के लिए तमाम तरह के दांव-पेच अपना रहे हैं। एक तरफ जहां सोशल मीडिया के जरिए विरोधी दलों के नेताओं को घेरने की रणनीति पर काम हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ नेताओं के जुबानी तीर भी चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही दिनोंदिन तीखे होते जा रहे हैं। वहीं अब दिल्ली के रण में भाजपा की तरफ से एक और स्टार कैंपेनर पार्टी के चुनावी अभियान को धार देने के लिए उतर चुके हैं। आज यूपी सीएम और भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के बजरंग शुक्ला के समर्थन में चुनावी सभा की।
दिल्ली की आप सरकार पर योगी आदित्यनाथ ने लगाया बड़ा आरोप
इस दौरान योगी ने दिल्ली की आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने यमुना नदी को गंदे नाले में बदल दिया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई। क्या केजरीवाल की कैबिनेट यमुना में स्नान कर सकती है ? उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के चलते आज मुझे यहां आने का अवसर मिला है, आज मुझे नजदीक से यहां की सड़कों को देखने का अवसर मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर AAP ने जारी की अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
योगी आदित्यनाथ ने अरविंद केजरीवाल को दी चुनौती
वहीं योगी आदित्यनाथ ने यूपी के प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ के भव्य आयोजन के जरिए भी दिल्ली के वोटर्स को लुभाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आप अनुमान करिए कि 13 जनवरी से पौष पूर्णिमा से आज तक इन 10 दिनों में 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी के संगम में पावन स्नान किया है। आप प्रयागराज में जाएंगे तो शानदार सड़कें मिलेंगी, कहीं गंदगी नजर नहीं आएगी और बिजली पूरे समय मिलेगी। सड़क से लेकर रेल तक और हवाई तीनों की बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। अगर हम मुख्यमंत्री के रूप में और पूरी कैबिनेट के साथ संगम में स्नान कर सकते हैं, तो मैं अरविंद केजरीवाल से पूछता हूं कि क्या वो और उनकी कैबिनेट यमुना में स्नान कर सकते हैं ? केजरीवाल ने यमुना को गंदे नाले में तब्दील कर दिया है।
ये भी पढ़ें- यंग लीडर्स से मिले पीएम मोदी, 2047 तक विकसित भारत के रोडमैप पर सुने विचार
आप पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर को बना दिया बदसूरत- योगी
इसके साथ ही योगी ने कहा कि केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया। जो गुरु को धोखा दे सकता है, वो जनता को भी धोखा देगा। दिल्ली में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। AAP झूठ बोलने की एटीएम मशीन है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर को बदसूरत कर दिया, आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (677)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (254)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (326)
- व्यवसाय (105)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (107)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (154)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (129)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (53)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (171)
- वीडियो (516)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..