Dark Mode
  • day 00 month 0000
महाराष्ट्र में चक्रवात 'शक्ति' अलर्ट: तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

महाराष्ट्र में चक्रवात 'शक्ति' अलर्ट: तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

इस सीजन का पहला चक्रवाती तूफान 'शक्ति' तेजी से महाराष्ट्र राज्य की तरफ बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई समेत कई जिलों में 3 से 7 अक्टूबर 2025 तक के लिए अलर्ट जारी किया है। अरब सागर में बन रहा चक्रवात 'शक्ति' तीव्र होता जा रहा है।


महाराष्ट्र चक्रवात अलर्ट में IMD के अनुसार, चक्रवात 'शक्ति' गुजरात के द्वारका से 250 किलोमीटर की दूरी पर टकरा सकता है। हालांकि, इससे पहले चक्रवात मुबंई, रायगढ़, ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और पालघर में भयंकर तबाही मचा सकता है। 5 अक्टूबर को यह गुजरात, महाराष्ट्र और पाकिस्तान के तटों पर तबाही मचा सकता है।

 

राज्य मौसम विभाग चेतावनी में नागरिकों के लिए सुरक्षा सलाह के मुताबिक, 3 से 5 अक्टूबर के बीच उत्तर महाराष्ट्र के तटों पर 45-55 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ जगहों पर 65 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं। चक्रवात के रास्ते और तीव्रता के आधार पर हवाओं की गति और बढ़ने की आशंका है। इसलिए लोगों से घरों में रहने और अनावश्यक यात्रा न करने सुरक्षा सलाह दी है।


जानकारी के मुताबिक, चक्रवात 'शक्ति' के कारण अरब सागर में लहरे पूरे उफान पर हैं। बीते दिन 11:30 बजे के करीब यह चक्रवात नालिया से 270 किलोमीटर की दूरी पर था। पोरबंदर से 300 किलोमीटर के पश्चिम और पाकिस्तान के कराची से 360 किलोमीटर दक्षिण में मौजूद था।

 

महाराष्ट्र में चक्रवात 'शक्ति' से तूफान की संभावना की वजह उत्तर महाराष्ट्र के तटों पर 5 अक्टूबर तक समुद्र की स्थिति उथल-पुथल वाली रहने की संभावना के चलते मौसम विभाग ने मछुआरों को इस दौरान समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही राज्य सरकारों ने पर्यटकों को भी समुद्र के पास न जाने की एडवाइजरी जारी की है। महाराष्ट्र राज्य के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे तटीय जिलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

 

 

 

 

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?