
पीएम मोदी आज करेंगे मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का शुभारंभ, यात्रियों के लिए बनेगी नई सौगात
-
Manjushree
- September 20, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) 20 सितंबर शनिवार को मुंबई (Mumbai) के इंदिरा डाक पर बने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का शुभारंभ करने जा रहे हैं। समुद्री यात्रियों को बड़ा लाभ मिलने वाला है क्योंकि इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल मुंबई बेहतर सुविधा प्रदान से युक्त है।
Mumbai International Cruise Terminal करीब 7,870 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली समुद्री क्षेत्र से संबंधित अनेक विकास परियोजनाओं का पीएम मोदी के हाथों उद्घाटन और शिलान्यास होने जा रहा है। इंदिरा डाक भारत का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल है, जिसकी हर साल 10 लाख समुद्री यात्री की कैपेसिटी है।
भारत का सबसे बड़ा विश्व स्तरीय इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल मुंबई की प्रथम दो मंजिलों (जी- प्लस 1) पर 2,07,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैले 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर हैं। जबकि अन्य दो मंजिलों (2 प्लस-3) को वाणिज्यिक मंजिलों के रूप में तैयार किया गया है।
मुंबई इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल का निर्माण साल 2018 में शुरू किया गया था। जो लगभग 4.15 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस टर्मिनल में 22 लिफ्ट, 10 एस्केलेटर और करीब 300 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा मौजूद है। साथ ही 11 मीटर ड्राफ्ट और 300 मीटर तक की लंबाई के साथ एक साथ पांच जहाजों को भी संभालने में सक्षम है।
इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल मुंबई आधुनिक सुविधाओं और भव्य डिज़ाइन से युक्त है। इसकी छत को लहरों के आकार में बनाया गया है, जिससे यात्रियों को समुद्री एहसास मिलता है। इसमें मल्टी-लेवल कार पार्किंग, एस्केलेटर, मेडिकल सुविधाएं, खाने-पीने के लिए रेस्टोरेंट और शॉपिंग के विकल्प शामिल हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2262)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (939)
- खेल (416)
- धर्म - कर्म (701)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (576)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (527)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (66)
- उत्तर प्रदेश (256)
- दिल्ली (288)
- महाराष्ट्र (188)
- बिहार (232)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (115)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (401)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (18)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (2)
- त्योहार (33)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..