
मथुरा में सीएम मोहन यादव बोले - अयोध्या में भगवान राम मुस्कुरा सकते हैं तो यहां कृष्ण क्यों नहीं?
-
Manjushree
- September 22, 2025
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) ने यूपी के मथुरा (Mathura) में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दे दिया है। बयान में सीएम मोहन यादव ने कहा है कि यदि भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा सकते हैं, तो कृष्ण मथुरा में क्यों नहीं? सीएम मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर अपने विचार को रखा।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को वृंदावन में थे। वह अपने कैबिनेट मंत्री राकेश शर्मा (Rakesh Sharma) द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न मनाने और शहीदों को सम्मानित करने के लिए केशव धाम में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए।
मथुरा में सीएम मोहन यादव ने कहा- ''हमने अयोध्या में रामलला को मुस्कुराते हुए देखा है। यह बदलता युग है। जब राम लला मुस्कुरा रहे हैं, तो क्या गलत है, कृष्ण कन्हैया भी मुस्कुराएं। यह भी आनंद आना चाहिए। ध्वनि चारों दिशाओं से आ रही है। जो बहरे हैं वे अपने कान ठीक कर लें, जिनकी आंखों में समस्या है वे साफ देख लें। हम ज़्यादा दूर नहीं हैं।'' सीएम मोहन यादव ने अपने बयान में नाम नहीं लिया लेकिन शाही ईदगाह मस्जिद-श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
शाही ईदगाह मस्जिद-श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला
सीएम मोहन यादव बयान तब आया है जब मथुरा स्थित शाही ईदगाह मस्जिद-श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट में चल रही है। बता दें कि शाही ईदगाह मस्जिद और श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विवाद कोर्ट में लंबित है। जिसमें हिंदू पक्ष शाही ईदगाह मस्जिद को गिराकर जमीन पर कब्ज़ा करने की मांग कर रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष 1968 के समझौते और 1991 के उपासना स्थल अधिनियम का हवाला देते हुए मस्जिद की कानूनी वैधता का हवाला दे रहा है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2267)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (384)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (941)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (703)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (578)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (529)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (257)
- दिल्ली (290)
- महाराष्ट्र (189)
- बिहार (236)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (118)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (19)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (2)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (34)
- लाइफ स्टाइल (12)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..