Dark Mode
  • day 00 month 0000
देशभर की आज 07 अक्टूबर 2025 की 11 खबरें

देशभर की आज 07 अक्टूबर 2025 की 11 खबरें

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दोहा स्थित भारतीय दूतावास परिसर में पौधारोपण किया और कतर-भारत संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता के लिए दो दिवसीय कतर यात्रा पर हैं।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2022-23 के लिए MY भारत - राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान कर युवाओं के समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मानित किया। यह पुरस्कार युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा 1993-94 में स्थापित किया ।
  • सीएम नायब सैनी ने टोक्यो के असाकुसा स्थित प्राचीन सेंसो-जी मंदिर में दर्शन कर दिव्य ऊर्जा और शांति का अनुभव किया। उन्होंने भारत-जापान के विशेष सांस्कृतिक संबंधों को इस स्मरणीय यात्रा के माध्यम से और भी सशक्त बताया ।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम में प्रमाण पत्र, लैपटॉप व सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम योगी ने नारी गरिमा, सुरक्षा और स्वावलंबन को भारतीय संस्कृति की मूल भावना बताया।
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो सेवा का शुभारंभ कर बिहार को आधुनिक परिवहन की बड़ी सौगात दी । यह पटना मेट्रो यात्रा ISBT से भूतनाथ तक लगभग चार किलोमीटर तक चलेगी।
  • सीएम रेखा गुप्ता ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर NDMC कार्यक्रम में भाग लेकर उनकी शिक्षाओं और प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय दर्शन पर जोर दिया । साथ ही हजारों कर्मचारियों के नियमितीकरण को समानता और श्रम सम्मान का उदाहरण बताया।
  • कोरबा में SECL ने कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित केंद्रीय भंडार इकाई का उद्घाटन किया, जो सरकार के विशेष अभियान 5.0 के तहत महिलाओं के नेतृत्व में विकास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
  • कांग्रेस ने बिहार में 20 वर्षों से BJP-JDU सरकार पर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार समेत कई क्षेत्रों में बिगड़े हालात और पलायन को लेकर तंज कसा । साथ ही धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव प्रभारी बनाने पर भी आपत्ति जताई।
  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फिरोजपुर में गोल्डन एरो डिविजन का दौरा कर सेना की तैयारियों और सीमा प्रबंधन की समीक्षा की। साथ ही 1965 युद्ध के शहीदों को बर्की वॉर मेमोरियल और हुसैनीवाला में भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में पट्टाली मक्कल कच्ची के संस्थापक डॉ. एस. रामदास का हालचाल जाना, जहां उनका इलाज चल रहा हैं। इस दौरान नगर प्रशासन मंत्री केएन नेहरू भी मौजूद रहे।
  • हरियाणा के करनाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि- मंडियों में किसानों को धान और बाजरा की फसल पर परेशानी हो रही है, इसलिए सरकार को बोनस की घोषणा करनी चाहिए। और जल्द ही मंडियों का दौरा भी करेंगे।

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?