
ईरान के यूरेनियम पर अटैक फेल? अमेरिका की गुप्त रिपोर्ट लीक, ट्रंप भड़के
-
Manjushree
- June 25, 2025
मिडिल ईस्ट ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर हुआ और भीषण युध्द की समाप्ति हुई। ईरान और इजरायल दोनों देशों ने शांति समझौते पर सहमति व्यक्त की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने x पर दवा किया कि उन्होंने सीजफायर दोंनो देशों के बीच कराया। उन्होंने बुला -'इजरायल-ईरान को खुद नहीं पता क्या कर रहे हैं?, ट्रंप ने एक और दावा करते हुए कहा था कि ईरान के सभी परमाणु ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए हैं, लेकिन एक अमेरिकी न्यूज एजेंसी सीएनएन और न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक पिछले सप्ताह ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी सैन्य हमलों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम का असली और महत्वपूर्ण चीज नष्ट नहीं हुआ है।
पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने बताया है कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर सटीक चौदह 30,000 पाउंड (13,607 किलोग्राम) के वजन के बम गिराए, जिसकी कीमत 420,000 पाउंड (4 करोड़ 91 लाख रुपये) रही। हालांकि, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने ट्रंप के दावे के गलत बताते हुए रिपोर्ट दूसरी पेश की।
बल्कि रिपोर्ट कहती है कि लगभग 400 किलो यूरेनियम को ईरान ने 60% तक शुद्ध कर लिया था। इसे अमेरिका के द्वारा हमला किए जाने से पहले ही वहां से हटा लिया गया था और किसी दूसरी जगह पर भेज दिया गया है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि 'फर्जी खबरें सी.एन.एन. ने असफल न्यू यॉर्क टाइम्स के साथ मिलकर इतिहास के सबसे सफल सैन्य हमलों में से एक को बदनाम करने की कोशिश की है। ईरान में परमाणु स्थल पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं! टाइम्स और सी.एन.एन. दोनों को जनता द्वारा कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।'
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 25, 2025
ईरान-इजरायल के जंग के दसवें दिन अमेरिका सीधे तौर पर इसमें शामिल हो चुका था और उसने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकाने फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमला किया था। इस हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। जिसमें उन्होंने अमेरिका सेना को हमले की बधाई दी. ट्रंप ने कहा , हमने उनके परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया, अब ईरान को शांति के रास्ते पर आना चाहिए।
अमेरिका ने ईरान पर हमले में कई बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया था। बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स जो दुनिया का सबसे घातक और अदृश्य बमवर्षक विमान जीबीयू-57ए/बी जिसे ‘बंकर बस्टर बम’ कहा जाता है। टॉमहॉक मिसाइलें जो 1,500 किमी दूर से निशाना साध सकती हैं। एमक्यू-9 रीपरड्रोन जो बिना पायलट के उड़ते हैं, लेकिन इनकी मारक क्षमता एक लड़ाकू विमान जैसी है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1567)
- अपराध (124)
- मनोरंजन (275)
- शहर और राज्य (328)
- दुनिया (658)
- खेल (335)
- धर्म - कर्म (509)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (531)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (391)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (181)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (93)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (68)
- राशिफल (300)
- वीडियो (994)
- पंजाब (26)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..