
अमेरिका का बड़ा दांव: रूस के साथ भारत-चीन पर भी आर्थिक वार!
-
Chhavi
- June 23, 2025
अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने एक नया बिल पेश किया है, जिसे उन्होंने नाम दिया है “इकोनॉमिक बंकर बस्टर। ये बिल सिर्फ रूस पर ही नहीं, बल्कि उसके बड़े कारोबारी साझेदारों — भारत और चीन — पर भी सीधा असर डाल सकता है। यूक्रेन में चल रही जंग को रोकने के लिए अमेरिका अब रूस की जड़ों पर वार करने की तैयारी में है। ग्राहम ने NBC न्यूज से बातचीत में बताया कि Sanctioning Russia Act of 2025 को 80 से ज्यादा सांसदों का समर्थन मिल चुका है। ये एक बाइपार्टिसन यानी दोनों पार्टियों का समर्थन प्राप्त बिल है, जिसका मकसद रूस पर अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक दबाव बनाना है। बिल के मुताबिक, जो देश रूस से तेल, गैस और यूरेनियम खरीदते रहेंगे — जैसे भारत और चीन — उन पर अमेरिका 500% तक टैरिफ यानी आयात शुल्क लगाने की तैयारी में है। हां, अगर ये देश यूक्रेन की सीधे तौर पर मदद करते हैं, तो उन्हें राहत मिल सकती है।
हालांकि बिल में भारत और चीन का नाम साफ-साफ नहीं लिखा गया है, लेकिन सभी को पता है कि इशारा इन्हीं देशों की तरफ है। लिंडसे ग्राहम ने कहा, “अब वक्त है रूस को आर्थिक बंकर बस्टर से घेरने का। हमने नरमी दिखाई, पर पुतिन और आक्रामक होता गया। अब सख्त रवैया जरूरी है। ”बिल में एक खास बात यह है कि इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति को छूट देने का प्रावधान है। यानी वाइट हाउस तय कर सकता है कि किन देशों पर कब और कैसे यह सख्ती लागू की जाए। लेकिन प्रशासन इस बिल की कुछ कड़ाई पर आपत्ति जता चुका है, क्योंकि इससे विदेशी रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
इसके बावजूद ग्राहम पीछे हटने को तैयार नहीं। उनका कहना है, “अगर अभी नहीं दबाव बनाया, तो पुतिन और खतरनाक हो जाएगा।” ये बिल सिर्फ रूस को नहीं, बल्कि उसके सबसे मजबूत कारोबारी साथियों को भी निशाने पर लेकर अमेरिका की रणनीति में बड़ा मोड़ लाने वाला साबित हो सकता है। अब बड़ा सवाल यही है — क्या भारत और चीन अमेरिका के इस 'बंकर बस्टर' से बच पाएंगे या बनेगा नया कूटनीतिक टकराव?
For more visit The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2266)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (941)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (703)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (578)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (528)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (257)
- दिल्ली (289)
- महाराष्ट्र (189)
- बिहार (236)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (118)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (19)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (2)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (34)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..