
7वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना इंदौर, दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शहर को किया सम्मानित
-
Anjali
- October 22, 2024
Best District Water Award : इंदौर ने स्वच्छता के मामले में देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब पाने के बाद अब जल संरक्षण के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है। यह शहर जल प्रबंधन और संरक्षण के लिए कई अभिनव उपाय कर रहा है, जिससे यह नंबर वन सिटी बनकर उभरा है। 5वें नेशनल वाटर अवार्ड में इंदौर जिले को वेस्ट जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट कैटेगरी में प्रथम स्थान मिला है। मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इंदौर जिला कलेक्टर आशीष सिंह और नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया।
वाटर कंजर्वेशन के लिए उठाए थे ठोस कदम
इंदौर के वाटर कंजर्वेशन के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। शहर ने जल संरक्षण के लिए जो अभिनव उपाय किए हैं, उन्होंने इसे अन्य शहरों के लिए एक मिसाल बना दिया है। इसे वाटर कंजर्वेशन के लिए 10 में से 10 अंक मिले हैं। मई में एक टीम ने जब इंदौर का दौरा किया, तो उन्होंने मलेंडी, बड़िया, बुरालिया और जाम बुजुर्ग में बहती नदियों को देखा था। इंदौर ने वाटर कंजर्वेशन के लिए कई ठोस कदम उठाए जैसे 419 फार्म पोंड, 101 अमृत सरोवर, और 185 डगआउट पॉन्ड बनाए। इसके अलावा इंदौर के प्रमुख झरने बामनिया कुंड, मेहंदी कुंड और पातालपानी झरनों में पानी के प्रवाह में वृद्धि हुई है।
इंदौर में श्वास संबंधी बीमारी में 50 % कमी आई
इंदौर न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल है और अब जल संरक्षण के मामले में भी अव्वल हो गया है। स्वच्छता में देश में लगातार सात बार नंबर वन शहर बने इंदौर में धुल मुक्त शहर बन चुका है। आंकड़ों की बात करें तो बीते तीन वर्षों में इंदौर शहर में सांस से जुड़ी बीमारी के मामलों में लगभग 50 फीसदी की कमी देखी गई है।
7वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना इंदौर
इंदौर ने साल 2023 में लगातार सातवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब अपने नाम किया था। इंदौर को साफ, सुंदर और रहने लायक बनाने में शहरवासियों के साथ नगर निगम की अहम भूमिका है.। माना जाता है कि इंदौर शहर को जनभागीदारी की वजह से लगातार यह खिताब मिलता रहा है।
स्वच्छ वायु के मामले में भी नंबर वन है इंदौर
इंदौर स्वच्छता में ही नहीं, इंदौर शहर 2023 के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी देश में पहले स्थान पर रहा है। इंदौर नगर निगम ने शहर को धूल मुक्त बनाने के अभियान में ऐसे कारण चिह्नित कर उन्हें दूर किया, जिनकी वजह से शहर में धूल उड़ती थी, जो श्वास संबधी रोगों का कारण बनती थी।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2266)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (941)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (703)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (578)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (528)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (257)
- दिल्ली (289)
- महाराष्ट्र (189)
- बिहार (236)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (118)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (19)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (2)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (34)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..