
जयपुर में दौसा-मनोरपुर हाईवे पर दुल्हन समेत 5 की मौत
-
Manjushree
- June 11, 2025
सुबह बुधवार करीब 6:10 बजे जयपुर में ट्रक और जीप (तूफान) की टक्कर में दुल्हन सहित 5 लोगों की हादसे में मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में दूल्हे समेत 8 बाराती घायल हो गए। जबरदस्त टक्कर ने जीप के परखच्चे उड़ा दिए। इतनी तेज रफ्तार से टक्कर हुई कि मरने वाले के शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला जा सका।
सड़क हादसा रायसर, जयपुर ग्रामीण इलाके के भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर हाईवे NH-148 पर हुआ। जीप में कुल 14-15 लोग सवार थे। हादसे में नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन समेत 4 लोगों की ऑनस्पॉट मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति ने निम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 6-8 गंभीर घायलों को निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जीप में मध्य प्रदेश के शहडोल से लौट रही बारात के लोग सवार थे जो शादी की खुशी से मातम में बदल गया। बारातियों की जीप शहडोल से मनोहरपुर की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों को निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सड़क हादसे में दुल्हन भारती समेत 5 बारातियों की मौत हो गई। दूल्हा झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी निवासी विक्रम मीणा गंभीर रूप से घायल है। ये लोग शहडोल जिले से दुल्हन लेकर झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
फिलहाल पुलिस सड़क हादसा के कारणों की जांच में लगी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार से टक्कर दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2140)
- अपराध (149)
- मनोरंजन (349)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (880)
- खेल (386)
- धर्म - कर्म (651)
- व्यवसाय (183)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (189)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (502)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (59)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (263)
- महाराष्ट्र (176)
- बिहार (197)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (382)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (57)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..