
इस बार ज्यादा बढ़ सकती है दिल्लीवासियों की परेशानी, पछुआ हवाओं से बढ़ेगा स्मॉग का कहर
-
Neha
- October 5, 2024
Smog in Delhi NCR: आम तौर पर सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में बढ़ने वाले स्मॉग (Smog in Delhi NCR) के चलते सांस लेने और देखने में होने वाली परेशानी के चलते दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ जाती है। लेकिन इस बार उनकी ये चिंता और ज्यादा बढ़ सकती है। दरअसल दिल्ली में ये स्मॉग आसपास के खेती वाले प्रदेशों में खेतों में जलाई जाने वाली पराली की वजह से होता है। वहीं सेटेलाइट से मिली ताजा तस्वीरों में पंजाब की सीमा से सटे पाकिस्तान के इलाके पूरी तरह लाल नजर आ रहे हैं, जो कि वहां की हवा में बढ़ रहे स्मॉग को दर्शाता है। पूरी पट्टी में पराली दहक रही है। ऐसे में अगर पछुआ और उत्तर-पश्चिम से 25-30 किमी की रफ्तार से सतही हवा चली, तो राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के आसमान में धुआं-धुआं नजर आएगा।
सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों में सुर्ख नजर आए पंजाब से लगने वाले पाकिस्तान के इलाके
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि पाकिस्तान के सीमाई इलाकों में बड़े पैमाने पर पराली जलाई जा रही है। अभी पंजाब के फाजिल्का, अमृतसर व हरियाणा के कई इलाकों में पराली जलने से दिल्ली का दम घुटता रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसमी दशाएं प्रतिकूल रहीं, तो भारत-पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में जलने वाली पराली दिल्ली-एनसीआर की हवाओं को जहरीला बना सकती है।
खेतों में पराली जलाने के कारण हर साल भारी प्रदूषण से जूझता है दिल्ली
बता दें दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को हर साल सर्दियों में भारी वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। पड़ोसी राज्यों, खासतौर पर पंजाब और हरियाणा में पराली का जलाया जाना इसकी प्रमुख वजहों में से है। इन दोनों राज्यों में जब पराली का धुआं आसामान में उठता है, तो तापमान ज्यादा होने और पश्चिम और उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवाओं के साथ दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच जाता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1890)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (779)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (572)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (545)
- हेल्थ (178)
- महिला जगत (51)
- राजस्थान (451)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (208)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (151)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (174)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (97)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (74)
- राशिफल (346)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (75)
- उत्तराखंड (5)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (2)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (4)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..