
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, सीएम रेखा गुप्ता की डिजिटल पहल
-
Renuka
- August 4, 2025
दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) का मानसून सत्र (Monsoon Session) सोमवार यानी आज से शुरू हो रहा है और यह सत्र कई दृष्टियों से बेहद खास रहने वाला है। बता दें कि यह पहली बार होगा जब दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र (Delhi Assembly Monsoon Session) पूरी तरह डिजिटल फॉर्मेट (Digital Delhi Assembly) में आयोजित किया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की अगुवाई में दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) अब पेपरलेस बनने जा रही है। जहां सदस्यों को सभी दस्तावेज और प्रस्ताव अब इलेक्ट्रॉनिक रूप में ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जो कि डिजिटल विधायिका की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है।
बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) इस बार दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र (Delhi Assembly Monsoon Session) में एक बेहद महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही हैं, जिसका सीधा असर दिल्ली (Delhi) के स्कूलों और वहां पढ़ने वाले लाखों बच्चों के माता-पिता पर पड़ेगा। वहीं निजी स्कूलों की बेतहाशा बढ़ती फीस को नियंत्रित करने के लिए सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) एक नया कानून लाने जा रही हैं। दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में यह विधेयक चर्चा का केंद्र बनेगा। इसके अंतर्गत यदि कोई स्कूल समय पर फीस वापस नहीं करता है, तो 20 दिनों के बाद दंड दोगुना, 40 दिनों के बाद तिगुना हो जाएगा और हर 20 दिन की देरी पर इसमें वृद्धि होती रहेगी। दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) का मानसून सत्र इस कानून को पारित करने का प्रमुख अवसर होगा।
इसी क्रम में दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के इसी मानसून सत्र में सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) दो महत्वपूर्ण CAG रिपोर्टें भी सदन के सामने रखेंगी। पहली रिपोर्ट 2023-24 के वित्तीय वर्ष में दिल्ली सरकार की आमदनी और खर्च पर केंद्रित है, जबकि दूसरी रिपोर्ट भवन और निर्माण श्रमिकों के कल्याण पर खर्च की गई राशि की जांच से जुड़ी है। ये दोनों रिपोर्टें उस अवधि की हैं जब आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता में थी। अब दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र (Delhi Assembly Monsoon Session) यह स्पष्ट करेगा कि पूर्ववर्ती सरकार ने कितनी पारदर्शिता से फंड का उपयोग किया।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1869)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (302)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (773)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (567)
- व्यवसाय (168)
- राजनीति (542)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (446)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (206)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (145)
- टेक्नोलॉजी (172)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (95)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (342)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (73)
- उत्तराखंड (4)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..