
रूसी आयात पर भारत ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, ट्रंप बोले - 'मुझे नहीं पता... जांच करूंगा',
-
Manjushree
- August 6, 2025
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को कहा कि अमेरिका (America) रूस (Russia) से रासायनिक पदार्थों और उर्वरकों के आयात करता है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान तब आया जब भारत रूस तेल आयात पर भारत ने अमेरिका को करारा जवाब देते हुए दावा किया था कि अमेरिका रूस से यूरेनियम, हेक्साफ्लोराइड, फर्टिलाइजर्स और पैलेडियम, उर्वरक और रसायन आयात करता है।
अमरीका-रूस आयत पर भारत के जवाब पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “मुझे इस संबंध में कुछ भी नहीं पता, मुझे इसकी जांच करनी पड़ेगी।” रूसी तेल पर भारत के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप का जवाब उस वक्त आया जब व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक न्यूज एजेंसी ने उनसे इस बारे में सवाल किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिका रूस व्यापार पर बताया था कि, सिर्फ 2024 में यूरोपीय संघ (EU) और रूस के बीच 67.5 अरब यूरो का वस्तु व्यापार हुआ, जबकि 2023 में सेवाओं का व्यापार 17.2 अरब यूरो तक पहुंच गया। ये व्यापार उस वर्ष भारत और रूस के कुल व्यापार से कहीं ज्यादा था। यूरोपीय संघ ने 2024 में रूस से 16.5 मिलियन टन LNG आयात किया, जो 2022 के 15.21 मिलियन टन के पिछले रिकॉर्ड को भी पार कर गया। अमेरिका रूस व्यापार पर भारत सरकार का विदेश मंत्रालय ने सोमवार शाम अमेरिका व यूरोपीय देशों को यह भी आईना दिखाया है कि कैसे जरूरतों के लिए अभी भी अमेरिका रूस व्यापार चल रहा हैं।
भारत अमेरिका रूस विवाद पर विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को अपने बयान में कहा था कि, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका और यूरोपीय संघ ने भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर सवाल उठाए थे। उस समय अमेरिका ने ही भारत को ऐसे आयात जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया था, ताकि वैश्विक ऊर्जा बाजार की स्थिरता बनी रहे।
राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले हफ्ते भारतीय आयातों पर 25 फीसदी टैरिफ और जुर्माने की घोषणा की, जबकि टैरिफ लागू किए जाने को लेकर बातचीत अभी जारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पहले इसकी समयसीमा 1 अगस्त तय की गई थी, जिसे एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया था।
भारत रूस तेल व्यापार पर बौखलाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "भारत न केवल रूस से भारी मात्रा में तेल खरीद रहा है, बल्कि इसे खुले बाजार में मुनाफे के लिए बेच भी रहा है। भारत को यूक्रेन में लोग मर रहे हैं लोगों की कोई परवाह नहीं। इसलिए मैं भारत पर अमेरिका को दी जाने वाली टैरिफ में भारी बढ़ोतरी करूंगा। इस पर ध्यान देने के लिए शुक्रिया।"
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
Frequently Asked Questions
Q1. भारत रूस से कितना तेल आयात करता है?
Ans. भारत रूस से रोजाना अपनी आपूर्ति का 35 से 40 प्रतिशत तेल भारत रूस से आयात करता है।
Q2 . क्या अमेरिका भारत के रूसी तेल आयात पर नाराज़ है?
Ans. हां, अमेरिका भारत के रूसी तेल आयात पर नाराज़ है, क्योंकि रूस-यूक्रैन वॉर में अब डोनाल्ड ट्रंप रूस के खिलाफ है, जिस वजह से भारत रूस तेल आयात खटक रही है।
Q3. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-रूस तेल व्यापार पर क्या कहा?
Ans. भारत न केवल रूस से भारी मात्रा में तेल खरीद रहा है, बल्कि इसे खुले बाजार में मुनाफे के लिए बेच भी रहा है। उन्हें यूक्रेन में लोग मर रहे हैं भारत को लोगों की कोई परवाह नहीं।
Q4. क्या भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर कोई अमेरिकी प्रतिबंध है?
Ans. भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर कोई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत से ज्यादा टैरिफ लगाने की बात की है।
Q5. भारत ने अमेरिका को रूसी आयात पर क्या जवाब दिया?
Ans. विदेश मंत्रालय ने ट्रंप की धमकी का करारा जवाब दिया और बता दिया कि जो लोग भारत पर उंगली उठा रहे हैं, उनके कथनी और करनी में कितना फर्क है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1870)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (303)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (773)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (568)
- व्यवसाय (168)
- राजनीति (542)
- हेल्थ (174)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (447)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (206)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (145)
- टेक्नोलॉजी (172)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (95)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (342)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (73)
- उत्तराखंड (4)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..