
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन,दिल्ली के अस्पताल में कहा दुनिया को अलविदा
-
Anjali
- August 5, 2025
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 79 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया।वे पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली के RML अस्पताल में अंतिम सांस ली। सत्यपाल मलिक निधन कारण किडनी फेल होना बताया गया है। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को 11 मई को तेज दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सत्यपाल मलिक का निधन ऐसे दिन हुआ जब अनुच्छेद 370 हटाए जाने कि करीब छठी वर्षगांठ है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल मलिक ने अपने कार्यकाल में 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक निर्णय के गवाह बने थे , जब जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिए गए थे।
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का राजनीतिक जीवन 50 वर्षों से अधिक लंबा रहा। उन्होंने भारतीय क्रांति दल से शुरुआत की और कांग्रेस, भाजपा समेत कई पार्टियों का हिस्सा बने। वह 1989 में लोकसभा सांसद बने और केंद्र में मंत्री भी रहे। पूर्व राज्यपाल का अंतिम समय दिल्ली में बीता, जहां उनके परिवार ने सत्यपाल मलिक को अंतिम विदाई दी। RML अस्पताल दिल्ली में भर्ती रहने के दौरान मलिक ने सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट में बताया था कि उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है और स्थिति बेहद नाज़ुक हो गई थी। इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गोवा और मेघालय जैसे राज्यों में भी राज्यपाल पद की जिम्मेदारी निभाई। वे पहले ऐसे राजनेता थे जिन्हें कश्मीर में मिलिटेंसी के बाद राज्यपाल बनाया गया। अपने राजनीतिक करियर में वे कई अहम मोड़ से गुज़रे। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का अंतिम संस्कार बुधवार को लोधी श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर RK पुरम स्थित आवास ले जाया गया है। मलिक के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
ऐसी ही जानकरी के लिए विजिट करें: The India Moves
Frequently Asked Questions
Q1: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन कब और कैसे हुआ?
Ans. पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन 5 अगस्त 2025 को दिल्ली के आरएमएल (RML) अस्पताल में हुआ। वे पिछले 3 महीनों से भर्ती थे और लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
Q2: सत्यपाल मलिक का राजनीतिक जीवन कैसा रहा?
Ans. सत्यपाल मलिक का राजनीतिक जीवन बेहद सक्रिय और लंबा रहा। वे कई बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे। साथ ही उन्होंने विभिन्न राज्यों में राज्यपाल पद भी संभाला।
Q3: सत्यपाल मलिक की मृत्यु किस अस्पताल में हुई?
Ans. सत्यपाल मलिक की मृत्यु दिल्ली के प्रतिष्ठित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में हुई, जहां वे पिछले कुछ समय से भर्ती थे।
Q4: सत्यपाल मलिक ने किन-किन राज्यों में राज्यपाल पद संभाला था?
Ans. सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार और मेघालय जैसे राज्यों में राज्यपाल के रूप में कार्य किया था।
Q5: सत्यपाल मलिक किस राजनीतिक पार्टी से जुड़े थे?
Ans. सत्यपाल मलिक शुरुआत में जनता दल से जुड़े थे, लेकिन बाद में वे बीजेपी के साथ भी सक्रिय राजनीति में शामिल हुए।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1864)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (302)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (771)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (566)
- व्यवसाय (167)
- राजनीति (542)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (446)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (205)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (145)
- टेक्नोलॉजी (172)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (94)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (342)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (31)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (73)
- उत्तराखंड (3)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..