Dark Mode
  • day 00 month 0000
ट्रंप की धमकी पर भारत ने दिया करारा जवाब, अमेरिका-रूस व्यापार पर अमेरिका को घेरा

ट्रंप की धमकी पर भारत ने दिया करारा जवाब, अमेरिका-रूस व्यापार पर अमेरिका को घेरा

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) के टैरिफ (Tariff) वाली धमकी पर भारत सरकार (MEA) ने अमेरिका को करारा जवाब दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के हितों के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे। यूरोपियन देशों और डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से आलोचना भारत का रूस से तेल खरीद को लेकर की जा रही थी।

 

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देशों का भारत पर निशाना साधना सही नहीं है, जब खुद के कथनी और करनी में फर्क हो।

 
विदेश मंत्रालय ने ट्रंप की धमकी का करारा जवाब दिया और बता दिया कि जो लोग भारत पर उंगली उठा रहे हैं, उनके कथनी और करनी में कितना फर्क है। अमेरिका रूस व्यापार पर भारत सरकार का विदेश मंत्रालय ने सोमवार शाम अमेरिका व यूरोपीय देशों को यह भी आईना दिखाया है कि कैसे जरूरतों के लिए अभी भी अमेरिका रूस व्यापार चल रहा हैं।

 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से ही अमेरिका व यूरोपीय देश भारत पर निशाना साध रहे हैं। असलियत में भारत ने रूस से तेल खरीदने की शुरुआत तभी की जब यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया के पारंपरिक तेल बाजारों से कच्चे तेल यूरोप भेजे जाने लगे।

 

भारत अमेरिका रूस विवाद पर विदेश मंत्रालय की तरफ से जवाब दिया गया है भारत के आयात का उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अनुमानित और किफायती ऊर्जा लागत सुनिश्चित करना है। जो देश भारत की आलोचना कर रहे हैं वो खुद रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। जबकि हमारे साथ उनके व्यापार की कोई मजबूरी नहीं है।

 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिका रूस व्यापार पर बताया कि, सिर्फ 2024 में यूरोपीय संघ (EU) और रूस के बीच 67.5 अरब यूरो का वस्तु व्यापार हुआ, जबकि 2023 में सेवाओं का व्यापार 17.2 अरब यूरो तक पहुंच गया। ये व्यापार उस वर्ष भारत और रूस के कुल व्यापार से कहीं ज्यादा था। यूरोपीय संघ ने 2024 में रूस से 16.5 मिलियन टन LNG आयात किया, जो 2022 के 15.21 मिलियन टन के पिछले रिकॉर्ड को भी पार कर गया।

 
ट्रंप की धमकी का भारत का करारा जवाब देते हुए अमेरिका रूस व्यापार पर MEA प्रवक्ता ने बताया कि, यूरोप-रूस व्यापार में न केवल ऊर्जा, बल्कि उर्वरक, खनन उत्पाद, रसायन, लोहा और इस्पात, मशीनरी और परिवहन उपकरण भी शामिल हैं। जहां तक अमेरिका का सवाल है, तो वह अपने परमाणु उद्योग के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, अपनी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल इंडस्‍ट्री के लिए पैलेडियम, उर्वरक और रसायन आयात करता रहता है। इस संदर्भ में भारत को निशाना बनाना नाजायज और अविवेकपूर्ण है। किसी भी प्रमुख अर्थव्यवस्था की तरह, भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

 
ट्रंप ने अपने सोशल मिडिया पर लिखा है कि "भारत ना सिर्फ रूस से बड़ी मात्रा में तेल की खरीद कर रहा है, बल्कि इस खरीदे गये तेल के अधिकांश हिस्से को खुले बाजार में बेच कर भारी मुनाफा कमा रहा है। उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है कि यूक्रेन में कितने लोग रूसी हथियारों से मारे जा रहे हैं। इस वजह से मैं भारत पर शुल्क में भारी वृद्धि करने जा रहा हूं।"

 

ऐसी ही जानकरी के लिए विजिट करें: The India Moves

 

Frequently Asked Questions

 

Q1. ट्रंप ने भारत को किस बात की धमकी दी थी?
Ans. भारत-रूस व्यापार पर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर आयत शुल्क में भारी वृद्धि करने की धमकी दिया है।


Q2. भारत ने ट्रंप की धमकी पर क्या जवाब दिया?
Ans. भारत ने ट्रंप की धमकी पर अमेरिका व यूरोपीय देशों को आईना दिखाया है कि कैसे जरूरतों के लिए अभी भी अमेरिका रूस व्यापार चल रहा हैं।

 

Q3. अमेरिका-रूस व्यापार को लेकर भारत का क्या रुख है?
Ans. MEA ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देशों का भारत पर निशाना साधना सही नहीं है, जब खुद के कथनी और करनी में फर्क हो। अमेरिका और यूरोपीय देश खुद रूस से व्यापार कर रहें हैं।

 

Q4. क्या भारत रूस से व्यापार जारी रखेगा?
Ans. हां, भारत रूस से व्यापार जारी रखेगा।

 

Q5. ट्रंप ने भारत के खिलाफ किस मुद्दे पर बयान दिया?
Ans. भारत-रूस व्यापार को लेकर ट्रंप ने भारत के खिलाफ बयानबाजी कि जिसमें कहा कि 'भारत ना सिर्फ रूस से बड़ी मात्रा में तेल की खरीद कर रहा है, बल्कि इस खरीदे गये तेल के अधिकांश हिस्से को खुले बाजार में बेच कर भारी मुनाफा कमा रहा है। उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है कि यूक्रेन में कितने लोग रूसी हथियारों से मारे जा रहे हैं। इस वजह से मैं भारत पर शुल्क में भारी वृद्धि करने जा रहा हूं।"

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?