
दिल्ली पुलिस कमिश्नर बने IPS एसबीके सिंह,2 राज्यों के रह चुके हैं DGP
-
Manjushree
- July 31, 2025
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को नया प्रमुख मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह (SBK Singh) को दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। दिल्ली में नई नियुक्ति के तहत एसबीके सिंह 1 अगस्त से दिल्ली पुलिस के नए पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। फिलहाल वह दिल्ली में होमगार्ड्स के डायरेक्टर जनरल यानी महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। वह अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर (Delhi Police Commissioner) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
IPS एसबीके सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2 राज्यों में रह चुके हैं DGP
IPS एसबीके सिंह(SBK Singh) का करियर शानदार रहा है। वे दिल्ली पुलिस प्रमुख बनने से पहले मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में DGP के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनका यह अनुभव अब दिल्ली पुलिस में एक अहम मोड़ लेकर आया है क्योंकि दिल्ली को एक अनुभवी पुलिस अधिकारी मिल गया है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई, अब दिल्ली पुलिस कमिश्नर
एसबीके सिंह (SBK Singh)आईपीएस ने अपनी शुरुआती पढ़ाई झारखंड के सैनिक स्कूल से की और बाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए किया। इस शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने उन्हें नए पुलिस कमिश्नर दिल्ली के रूप में मजबूत नेतृत्व देने के लिए तैयार किया।
दिल्ली पुलिस में पहले भी कर चुके हैं कई अहम जिम्मेदारियां
दिल्ली पुलिस प्रमुख बनने से पहले एसबीके सिंह आईपीएस ने दिल्ली पुलिस में एसीपी, डीसीपी, संयुक्त पुलिस आयुक्त से लेकर विशेष पुलिस आयुक्त तक कई पदों पर काम किया है। वह पहले भी दिल्ली पुलिस न्यूज़ का अहम हिस्सा रहे हैं और अब एक बार फिर दिल्ली में नई नियुक्ति के साथ लौटे हैं।
मिजोरम में शुरू किया पहला ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन
जब एसबीके सिंह (SBK Singh) मिजोरम के डीजीपी थे, तब उन्होंने राज्य में पहला ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन शुरू किया। उन्होंने ई-चालान, सुरक्षा ऐप और सोशल मीडिया इंटीग्रेशन जैसे कई तकनीकी बदलाव किए। यही अनुभव अब दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रूप में उनके काम आएगा।
अरुणाचल में किया डिजिटल पुलिस सुधार, दिल्ली को भी मिल सकता है फायदा
दिल्ली पुलिस प्रमुख बनने से पहले एसबीके सिंह आईपीएस ने अरुणाचल प्रदेश में डीजीपी के रूप में कई तकनीकी पहल की थीं – जैसे सुरक्षा ऐप, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल और सैकड़ों कांस्टेबल को प्रमोशन। अब लोग उम्मीद कर रहे हैं कि वही बदलाव दिल्ली पुलिस न्यूज़ में भी देखने को मिलेगा।
बराक ओबामा की भारत यात्रा की सुरक्षा में निभाई थी बड़ी भूमिका
दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनने वाले एसबीके सिंह (SBK Singh)तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने 2015 में गणतंत्र दिवस के मौके पर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा का सुरक्षा प्रबंधन संभाला था। इसके साथ ही उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल केस और अंतरराष्ट्रीय समिट की निगरानी भी की।
‘लॉस्ट रिपोर्ट’ और ‘पुलिस क्लीयरेंस’ जैसे डिजिटल ऐप्स बनाए
एसबीके सिंह (SBK Singh) आईपीएस ने ‘लॉस्ट रिपोर्ट’ मोबाइल ऐप और ‘पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट’ वेब एप्लिकेशन जैसी तकनीकी पहल की हैं। अब ऐसे ही डिजिटल कदमों की उम्मीद दिल्ली में नई नियुक्ति के बाद दिल्ली पुलिस प्रमुख से की जा रही है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Frequesntly Asked Questions
Q1. दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर कौन बने हैं?
Ans. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
Q2. एसबीके सिंह कौन हैं?
Ans. एसबीके सिंह आईपीएस 1988 बैच के अधिकारी हैं और AGMUT कैडर से हैं। वह पहले मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के DGP रह चुके हैं।
Q3. एसबीके सिंह ने किन दो राज्यों में DGP के रूप में काम किया है?
Ans.मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश।
Q4. एसबीके सिंह किस बैच के IPS अधिकारी हैं?
Ans. एसबीके सिंह 1988 बैच के।
Q5. एसबीके सिंह की नियुक्ति से पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर कौन थे?
Ans. तमिलनाडु कैडर के अधिकारी संजय अरोड़ा।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1839)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (297)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (764)
- खेल (359)
- धर्म - कर्म (557)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (540)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (441)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (203)
- दिल्ली (223)
- महाराष्ट्र (147)
- बिहार (143)
- टेक्नोलॉजी (171)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (93)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (337)
- वीडियो (1040)
- पंजाब (31)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (71)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (1)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..