Dark Mode
  • day 00 month 0000
पटना एम्स में शिवहर विधायक चेतन आनंद और पत्नी के साथ दुर्व्यवहार, मामला दर्ज

पटना एम्स में शिवहर विधायक चेतन आनंद और पत्नी के साथ दुर्व्यवहार, मामला दर्ज

बिहार के पटना एम्स दुर्व्यवहार मामला अब गंभीर विवाद का रूप ले चुका है। शिवहर विधायक चेतन आनंद (Shivhar MLA Chetan Anand) और उनकी पत्नी डॉ. आयुषी (Dr. Ayushi) ने आरोप लगाया है कि उनके साथ पटना एम्स (Patna AIIMS) में न सिर्फ धक्का-मुक्की हुई, बल्कि बदसलूकी भी की गई। यह विवाद बुधवार रात का है, जब चेतन आनंद एक मरीज से मिलने एम्स पहुंचे थे।

 

जब चेतन आनंद के साथ मौजूद उनके समर्थक और सुरक्षाकर्मी पटना एम्स (Patna AIIMS) में अंदर जा रहे थे, तभी गार्डों ने उन्हें रोक दिया। इसी को लेकर चेतन आनंद विधायक विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि एम्स गार्डों ने विधायक और उनकी पत्नी के साथ बदतमीज़ी की। पटना एम्स में केस दर्ज कर लिया गया है।

 

चेतन आनंद पर हुआ हमला बताकर उनकी पत्नी डॉ. आयुषी ने फुलवारीशरीफ थाने में शिकायत दी है। उनके आवेदन में साफ लिखा गया है कि एम्स (AIIMS) सुरक्षा गार्डों ने उनके पति और समर्थकों के साथ बदसलूकी और मारपीट की। यह पूरा पटना एम्स दुर्व्यवहार मामला अब पुलिस जांच के दायरे में है। पटना एम्स केस 2025 को लेकर मेडिकल और राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।

 

दूसरी ओर, एम्स प्रशासन ने भी एक शिकायत दी है जिसमें कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन हुआ और सुरक्षा घेरे को तोड़कर जबरन प्रवेश की कोशिश की गई। इस पर अब पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। शिवहर विधायक चेतन आनंद के आरोपों को लेकर CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 

एम्स (AIIMS) के ट्रॉमा डिपार्टमेंट में यह विवाद हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार(Department head Dr. Anil Kumar) ने बताया कि महिला डॉक्टर (आयुषी) ने VIP ट्रीटमेंट की मांग की और इलाज में दखल देने की कोशिश की। इसके बाद बहस और फिर गार्डों से उलझने की स्थिति बन गई। चेतन आनंद विधायक विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है।

 

पटना एम्स में केस दर्ज होने के बाद अब इस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पटना एम्स दुर्व्यवहार मामला, चेतन आनंद पर हुआ हमला, और विधायक पत्नी के साथ बदसलूकी जैसे मुद्दों पर सरकार से भी जवाब मांगे जा रहे हैं। घटना ने बिहार की सियासत में भी हलचल पैदा कर दी है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves

 

Frequently Asked Questions:

 

Q1.  पटना एम्स में विधायक चेतन आनंद के साथ क्या हुआ?
Ans: एम्स में सुरक्षाकर्मियों ने चेतन आनंद और उनकी पत्नी के साथ कथित बदसलूकी और धक्का-मुक्की की।

 

Q2. यह घटना कब और कहाँ हुई?
Ans: यह घटना बुधवार रात को पटना एम्स के ट्रॉमा डिपार्टमेंट में हुई।

 

Q3.  क्या इस मामले में केस दर्ज किया गया है?
Ans: हां, विधायक की पत्नी डॉ. आयुषी की ओर से थाने में केस दर्ज कराया गया है।

 

Q4. चेतन आनंद किस पार्टी से विधायक हैं?
Ans:चेतन आनंद शिवहर से विधायक हैं और वे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से जुड़े हुए हैं।

 

Q5. चेतन आनंद ने किसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है?
Ans: उन्होंने पटना एम्स के सुरक्षा गार्डों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?