
बिहार में SIR का पहला ड्राफ्ट मतदाता सूचि जारी, सभी दलों को सौंपी गई कॉपी
-
Manjushree
- August 1, 2025
बिहार में चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष राजनीति दलों में पहले ही पारा चढ़ा हुआ है। मानसून सत्र में विपक्षी दल जमकर केंद्र सरकार को घेरते हुए दिखें। अब चुनाव आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद आज संशोधित वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी कर दिया है।
SIR मतदाता सूची 2025 के संबंध में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एक आधिकारिक संदेश जारी करते हुए बताया कि बिहार के सभी 38 जिलों में सूची की डिजिटल और भौतिक कॉपी संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO) द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई हैं , जिसमे राज्य की सभी 243 विधानसभा के 90817 पोलिंग स्टेशन का डेटा शामिल है।
बिहार SIR ड्राफ्ट सूची में वोटर लिस्ट रिवीजन का शुरुआती चरण पूरा हो गया है। SIR मतदाता सूची 2025 में वोटर चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जाकर चेक किया जा सकता है। चुनाव आयोग शाम 3 बजे अपने आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अपलोड कर देगा। जहाँ मतदाता अपना नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में देख सकेंगे।
चुनाव आयोग की मतदाता सूची 2025 में जिनका नाम अगर किसी मतदाता को लगता है कि उनका नाम सूची में नहीं है, या गलत है, तो वे निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। चुनाव आयोग की तरफ से SIR मतदाता सूची 2025 निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जारी की गई है। 2 अगस्त से निर्वाचन विभाग का विशेष कैंप लगाएगा।
27 जुलाई को आयोग द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि बिहार SIR सर्वे 2025 में कम से कम 65 लाख मृत, स्थायी रूप से शिफ्ट हो चुके, डुप्लीकेट और लापता वोटरों के नाम वोटर रिकॉर्ड से बाहर किये गए। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि 24 जून, 2025 तक 7.89 करोड़ मतदाताओं में से 7.24 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने गणना फॉर्म जमा कर दिए थे, जो एसआईआर प्रक्रिया में लोगों की भारी भागीदारी का संकेत है। इसका मतलब है कि 65 लाख मतदाताओं के नाम 1 अगस्त की मसौदा सूची में शामिल नहीं होंगे।
बिहार में SIR सर्वे का पहला चरण पूरा होने के बाद वोटर लिस्ट अपडेट में आयोग द्वारा दिए गए आंकड़ों के हिसाब अब तक 91. 69 प्रतिशत वोटरों यानि 7.24 करोड़ ने फॉर्म जमा किए थे। करीब 36 लाख मतदाताओं लापता मिले। 22 लाख मतदाता मृत घोषित किए गए। वहीं 7 लाख लोग ऐसे पाए गए जिनके एक से ज्यादा स्थान पर नाम दर्ज मिला। मतदाता सूची 2025, 24 जून से शुरू हुई एसआईआर प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।
मानसून सत्र के दौरान संसद के बाहर विपक्षी दलों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। बैनर 'एसआईआर लोकतंत्र पर वार' लिखवाकर SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves
Frequently Asked Questions:
Q1. बिहार में SIR का मतलब क्या है?
Ans: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में चुनाव आयोग का उद्देश्य सभी योग्य मतदाताओं को सूचीबद्ध करना और चुनावी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।
Q2. बिहार की SIR ड्राफ्ट मतदाता सूची कब जारी हुई?
Ans: बिहार की SIR ड्राफ्ट मतदाता सूची 1 अगस्त 2025 को जारी की गई।
Q3. क्या सभी राजनीतिक दलों को यह सूची दी गई है?
Ans: हां, सूची की डिजिटल और भौतिक कॉपी संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO) द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई हैं।
Q4. क्या SIR मतदाता सूची में आधार कार्ड जरूरी है?
Ans: हां, SIR मतदाता सूची में आधार कार्ड जरूरी है।
Q5. क्या यह सूची सभी जिलों में जारी की गई है?
Ans: SIR मतदाता सूची बिहार के सभी 38 जिलों में जारी की गई है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1864)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (302)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (771)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (566)
- व्यवसाय (167)
- राजनीति (542)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (446)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (205)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (145)
- टेक्नोलॉजी (172)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (94)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (341)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (31)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (73)
- उत्तराखंड (3)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..