
India-US Trade Deal: क्या अब दूर होंगी सारी बाधाएं?
-
Chhavi
- April 20, 2025
India-US Trade को लेकर बड़ी खबर सामने आ है। भारत (India) और अमेरिका (America) के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत अपने आखिरी चरणों में पहुंच चुकी है। 23 अप्रैल से वॉशिंगटन (Washington) में तीन दिन की अहम वार्ता शुरू होने जा रही है, जिसमें दोनों देशों के बीच 19 बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। India-US Trade इस मीटिंग में भारत की तरफ से वाणिज्य विभाग (Commerce Department) के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) मुख्य वार्ताकार होंगे। मार्च 2025 से ही भारत और अमेरिका इस चरण समझौते की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं, और इसका पहला फेज सितंबर-अक्टूबर तक पूरा करना है। दोनों देश India-US Trade 2030 तक अपने व्यापार को 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक ले जाने का प्लान बना चुके हैं। इस बातचीत में टैरिफ, गैर-टैरिफ अड़चनें और रेग्युलेटरी नियमों को लेकर समझ बनाने की कोशिश होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) लगाने का ऐलान किया था, जो 9 अप्रैल से लागू होना था, लेकिन बाद में उसे 90 दिन के लिए रोक दिया गया। इस दौरान दोनों देश अपने मतभेद सुलझाकर समझौते की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। अमेरिका चाहता है कि भारत इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रिक गाड़ियों, पेट्रोकेमिकल्स, वाइन, डेयरी और कुछ एग्री प्रोडक्ट्स पर रियायत दे। वहीं भारत की मांग है कि अमेरिका टेक्सटाइल, लेदर, सी-फूड, जेम्स एंड ज्वेलरी जैसे प्रोडक्ट्स पर टैरिफ कम करे ताकि भारत का निर्यात बढ़ सके। अब देखना ये है कि क्या ये बातचीत वाकई 500 अरब डॉलर ट्रेड टारगेट की ओर पहला मजबूत कदम साबित होगी या नहीं India-US Trade
For more ariticle visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1225)
- अपराध (107)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (486)
- खेल (300)
- धर्म - कर्म (463)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (149)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (326)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (42)
- उत्तर प्रदेश (165)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (73)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (63)
- राशिफल (262)
- वीडियो (889)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (55)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..