Dark Mode
  • day 00 month 0000
राजस्थान की 11 जुलाई 2025 के टॉप समाचार

राजस्थान की 11 जुलाई 2025 के टॉप समाचार

  • श्रावण मास की शुरूआत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दिया कुमारी समेत तमाम नेताओ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही भगवान शिव से सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
  • उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बांसवाड़ा प्रवास के दौरान लौटते समय सपरिवार सांवलिया सेठ महाराज के पावन दर्शन-पूजन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री बैरवा ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने वाला सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर से शिष्टाचार भेंट की। विजया राहटकर राजस्थान भाजपा की पूर्व सह प्रभारी भी रह चुकी हैं । इस भेंट के दौरान विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई।
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने "स्वर्णिम भारत" किताबों पर रोक को हास्या स्पद और जनता के पैसे की बर्बादी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों का देश की तरक्की में अहम योगदान रहा है। उनका सुझाव था कि NDA की जानकारी के लिए नई किताबें रद्द करने की बजाय अतिरिक्त पृष्ठ जोड़े जाएं।
  • राज्यवर्धन राठौड़ ने उम्मेद राजकीय स्टेडियम और गवर्नमेंट फिजिकल एजुकेशन कॉलेज का निरीक्षण कर भवन और प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने दिन की शुरुआत खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ फुटबॉल ग्राउंड पर की और मैदान की सुविधाओं का जायजा लिया।
  • बारां जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने शाहाबाद ब्लॉक के सनवाड़ा गांव में रात्रि चौपाल के दौरान 40 सहरिया परिवारों की बिजली की समस्या पर त्वरित कार्रवाई कर 20 दिन में विद्युतीकरण पूर्ण कराया। अब ये परिवार प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बिजली और पक्के मकान जैसी सुविधाओं के साथ सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।
  • बारां के पंचमुखी हनुमान धाम काठियाबाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व भक्ति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु भक्ति और सेवा का संदेश फैलाया।
  • वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में खैरथल-तिजारा जिले ने 7,750 कार्यक्रमों और 4.03 लाख लोगों की भागीदारी के साथ उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राज्य में 8वां स्थान प्राप्त किया। वहीं CSR सहयोग से 55.83 लाख जुटाकर जल संरक्षण कार्यों में अग्रणी रहते हुए जिले ने पर्यावरण जागरूकता और जनसहभागिता का उदाहरण प्रस्तुत किया।
  • डीग के सीकरी कस्बे में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह ने विकास कार्यों का लोकार्पण कर इन्द्रगढ़ नाम पट्टिका का अनावरण किया और बहुप्रतीक्षित कार्यों से क्षेत्रीय परिवहन और आधारभूत ढांचे को मजबूती प्रदान की। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण और मानसून को ध्यान में रखते हुए रखरखाव के विशेष निर्देश दिए।
  • बारां पुलिस ने कस्बाथाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे 325 जिलेटिन, 122 जिलेटिन फ्यूज और 214 डेटोनेटर जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच जारी है।
  • बीकानेर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जनसुनवाई में कई मामले निस्तारित किए और चुनावों से पहले वोटर लिस्ट निरीक्षण को आवश्यक बताया, साथ ही राहुल गांधी पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने महाराष्ट्र और बिहार चुनावों में हार स्वीकार न करने की स्थिति पर भी टिप्पणी की।


ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?